Brij Bhushan Sharan Singh X Post: उत्तर प्रदेश ने योगी सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। इस बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट बहुत चर्चा में है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शायरी पोस्ट करते हुए लिखा, ”शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस शाख पे बैठे हो वो टूट भी सकती है।’ उनकी इस पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
Brij Bhushan Sharan Singh X Post: क्यों किया गया ये पोस्ट?
माना जा रहा है कि उनका यह पोस्ट योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नाराजगी का संकेत हो सकता है। चर्चा है कि बृजभूषण शरण सिंह अपने बेटे प्रतिक सिंह को मंत्रिमंडल में जगह दिलाने की कोशिश में थे। हालांकि इसकी पुष्टि उन्होंने कभी सार्वजानिक तौर पर नहीं कि, लेकिन राजनीतिक हलकों में ये चर्चा में था। लेकिन असल सच क्या है और काहिर उन्होंने ऐसा पोस्ट क्यों किया? इसका कोई सटीक जवाब नहीं पता।
*“शोहरत की बुलंदी भी
पल भर का तमाशा है
जिस शाख़ (डाल) पे बैठे हो
वो टूट भी सकती है”*— BrijBhushan Sharan Singh (@b_bhushansharan) May 10, 2026
UP Cabinet Expansion: समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चा
आपको बता दें कि पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कई बार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की तारीफ की है, जिसके बाद उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चा चल रही है। हालांकि, खुद अखिलेश यादव ने इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का यह पोस्ट पूरी तरह राजनीतिक माना जा रहा है।
Brij Bhushan Sharan Singh Post: योगी कैबिनेट में कुल आठ मंत्री लेंगे शपथ
योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में कुल आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें छह नए चेहरे होंगे, जबकि दो राज्य मंत्रियों को प्रमोट कर कैबिनेट या स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। नए मंत्रियों की शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राज्यपाल कार्यालय से शुरू हो गया है। दोपहर में करीब तीन बजे शपथ दिलाई जाएगी। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरणों साधने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभाग भी बदलने की सूचना है।
Also Read: असम में विधायक दल के नेता चुने गए Himanta Biswa, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ


Download Android App
Download iOS App




