सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 210 किलोमीटर लंबी मनाली-सरचू मार्ग शनिवार को फिर से बहाल कर दिया हैं । रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि सड़क को फिर से खोलने से हिमाचल प्रदेश में लाहौल जिले से संपर्क होगा और इससे आगे लद्दाख में लेह तक मार्ग संम्पर्क मुहैया होगा।
बार्लाचा ला दर्रे से बर्फ हटाने के बाद शुरू हुई मार्ग पर आवाजाही
सड़क सर्दियों के दौरान 160-180 दिनों तक बंद रहती है।मंत्रालय ने बताया कि सड़क को आमतौर पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में खोला जाता है लेकिन 26 मार्च को एक काफिले की सफल आवाजाही के बाद बीआरओ ने इसे लगभग एक महीने पहले ही खोल दिया। उसने कहा, ‘‘जंस्कार रेंज के सबसे ऊंचे दर्रों में से एक दुर्जेय बार्लाचा ला दर्रे में से एक बर्फ हटाने के सफल अभियान के आधार पर मनाली-सरचू सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया।
आपको बता दे कि शीत के मौसम के बार्लाचा ला दर्रे में बहुत ज्यादा बर्फ पड़ती हैं । जिस कारण वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाता हैं। यह मार्ग जानकारी के मुताबिक एक माह पहले ही खोला जा चुका हैं। लेकिन इसको अब आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया हैं।


Download Android App
Download iOS App



