ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र के पास भीषण हमला, 1 गार्ड की मौत, IAEA ने जताई चिंता

Summary :

Bushehr Nuclear Plant Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अधिक भीषण हो गई है जहां ईरान ने बीते 24 घंटे में अमेरिका के चारों खाने चित कर दिए है और कई लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर को निशाना बनाने के साथ ही पायलट को भी अपने कब्जे में ले लिया है। अब अमेरिका-इजरायल ने ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र के पास हमला कर दिया।  जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। बता दें कि इस घटना से संयंत्र के मुख्य भागों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया। Bushehr Nuclear Plant Attack: IAEA ने चेतावनी जारी…

Bushehr Nuclear Plant Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अधिक भीषण हो गई है जहां ईरान ने बीते 24 घंटे में अमेरिका के चारों खाने चित कर दिए है और कई लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर को निशाना बनाने के साथ ही पायलट को भी अपने कब्जे में ले लिया है। अब अमेरिका-इजरायल ने ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र के पास हमला कर दिया।  जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। बता दें कि इस घटना से संयंत्र के मुख्य भागों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया।

Bushehr Nuclear Plant Attack: IAEA ने चेतावनी जारी की

Bushehr Nuclear Plant Attack
Bushehr Nuclear Plant Attack (Source: Social Media)

बुशहर दक्षिणी ईरान में फारस की खाड़ी पर स्थित है और यह देश का पहला परमाणु ऊर्जा केंद्र है। यहां पहले भी अमेरिका ने बमबारी की थी जिसके बाद  IAEA ने चेतावनी जारी करते हुए चिंता व्यक्त की है औऱ कहा कि परमाणु केंद्र के पास कोई भी हमला गंभीर रेडियोलॉजिकल खतरे को बढ़ा सकता है साथ ही देशों से संघर्ष के दौरान परमाणु सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयम बरतने की अपील की है।

पाषाण युग में वापस भेजने की धमकी

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को उसके बुनियादी ढांचे, जिसमें पुल और बिजली संयंत्र शामिल हैं, पर संभावित हमलों की चेतावनी दी थी, और कहा था कि अमेरिकी सेना ने “ईरान में जो कुछ बचा है उसे नष्ट करना अभी शुरू भी नहीं किया है। यह घटना अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच घटी है, जिसमें ट्रंप ने जरूरत पड़ने पर ईरान पर बमबारी करके उसे “पाषाण युग में वापस भेजने” की धमकी दी है।

Bushehr Nuclear Plant Attack: कई लड़ाकू विमान गिराए

पिछले 24 घंटों में ईरान ने अमेरिका का घमंड तोड़ दिया है और यह अमेरिकी वायु सेना के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। ईरान ने अपनी घातक मिसाइल और ड्रोन से  कई लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, एयर क्राफ्ट को निशाना बना कर मार गिराया है साथ ही पायलट को भी अपने कब्जे में ले लिया है। ईरान ने अमेरिका ललकारने के लिए पायलट ढूंढो और इनाम पाओ की मुहिम भी शुरू कर दी है।

ALSO READ: 24 घंटे में अमेरिका चारों खाने चित! ईरान ने 2 Black Hawk Helicopter, Chinook, F-35, F-15E, A-10 समेत कई घातक लड़ाकू विमानों को मार गिराया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।