Delhi Assembly में आज पेश होगी स्वास्थ्य पर CAG Report

Summary :

CAG report में AAP सरकार के स्वास्थ्य संबंधी घोटाले हो सकते है उजागर

दिल्ली में भाजपा की नई सरकार लगातार आम आदमी पार्टी (आप) को घेरने में लगी हुई है। अभी तक 14 में से दो रिपोर्ट सदन में रखी जा चुकी हैं, जिनमें पहली शराब नीति घोटाले और दूसरी स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट थी। इसके साथ-साथ सोमवार को सदन में स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रबंधन की एक रिपोर्ट रखी जाएगी।

Delhi विधानसभा: भाजपा ने कहा, 14 CAG रिपोर्ट अब भी लंबित

इन सभी रिपोर्टों के जरिए आम आदमी पार्टी लगातार घिरती दिखाई दे रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि स्वास्थ्य पर कैग की रिपोर्ट आज विधानसभा में चर्चा के लिए पेश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार के सभी “घोटाले” उजागर किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “आज सदन में हम स्वास्थ्य पर कैग रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे, और उनके सभी घोटाले सामने आएंगे। ‘आप’ पहले ही दिल्लीवासियों के सामने उजागर हो चुकी है। आज सभी देख रहे हैं कि ‘आप’ ने उन्हें कैसे धोखा दिया। वे दिल्ली में ईमानदारी का मुखौटा पहनकर आए थे, लेकिन हर हद तक बेईमानी की।

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने भी ‘आप’ सरकार के शहर के स्वास्थ्य और बिजली अवसंरचना के प्रबंधन पर कड़ी आलोचना की। सूद ने कहा कि, “कैग रिपोर्ट के हर पन्ने के साथ ‘आप’ सरकार के और घोटाले उजागर हो रहे हैं। जब दिल्लीवासियों को ऑक्सीजन की जरूरत थी, जब उन्हें मोहल्ला क्लीनिकों की जरूरत थी, तब दिल्ली सरकार अपना शीश महल बनाने में व्यस्त थी। उच्च न्यायालय और कैग ने उनके ‘मोहल्ला क्लीनिक’ और स्वास्थ्य मॉडल के बारे में गंभीर आरोप लगाए हैं। आज सभी विधायक इस पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.