Chandigarh Schools Bomb Threat : हाल के समय में कई बार पंजाब के स्कूलों में बम धमाकों की धमकियां देखने को मिली हैं. ताजा मामला आज 21 मई का है, जहां चंडीगढ़ के कई स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल में स्कूलों में बम धमाके की चेतावनी दी गई है. ई-मेल में चंडीगढ़ के स्कूलों के साथ-साथ हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय का भी उल्लेख किया गया है. धमकी मिलने के बाद पुलिस, साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं.
इन धमकी भरे मेल में भड़काऊ और अभद्र मैसेज भी लिखे गए हैं. मेल में 6 जून 2026 तक अंबाला से दिल्ली रेल ट्रैक पर आईईडी धमाकों की धमकी का भी जिक्र किया गया है.
Chitkara International School Bomb Threat : धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

बता दें शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि, यह धमकी भरा ई-मेल कई स्कूलों को भेजा गया था. जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45, सेंट जॉन्स स्कूल सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट स्कूल, संत कबीर स्कूल, भवन विद्यालय, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-25 और बीपीएस स्कूल सेक्टर-40 शामिल हैं.
School Bomb Threat News :बढ़ाई गई सुरक्षा

इन धमकियों के चलते स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन जांच की. मामला नियंत्रण में ले लिया गया है और फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.
वहीं चंडीगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस साइबर सेल ई-मेल की उत्पत्ति और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है. सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं. वहीं, प्रशासन ने अभिभावकों और लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है.


Download Android App
Download iOS App




