Chhangur Baba: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, विदेशी फंडिंग और अहम दस्तावेज बरामद

Summary :

Chhangur Baba: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर धर्म परिवर्तन मामले में मुख्य आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर शिकंजा कसता जा रहा है। ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में विदेशी फंडिंग और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। बता दें कि ED की लखनऊ शाखा ने छांगुर बाबा और संबंधित धन शोधन के एक मामले में गैरकानूनी धर्मांतरण, विदेशी धन के उपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों से संबंधित षड्यंत्र रचने के आरोप हैं। 15 ठिकानों पर छापेमारी ED ने बलरामपुर, लखनऊ और मुंबई में स्थित…

Chhangur Baba: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर धर्म परिवर्तन मामले में मुख्य आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर शिकंजा कसता जा रहा है। ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में विदेशी फंडिंग और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। बता दें कि ED की लखनऊ शाखा ने छांगुर बाबा और संबंधित धन शोधन के एक मामले में गैरकानूनी धर्मांतरण, विदेशी धन के उपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों से संबंधित षड्यंत्र रचने के आरोप हैं।

15 ठिकानों पर छापेमारी

ED ने बलरामपुर, लखनऊ और मुंबई में स्थित छांगुर बाबा उनके करीबी सहयोगी नवीन रोहरा और अन्य से संबंधित 15 ठिकानों पर PMLA 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, विदेशों से धन प्राप्त करने और अचल संपत्ति अर्जित करने के लिए का आरोप है। साथ ही अपराध से जुड़े दस्तावेज बरामद कर जब्त किए गए हैं।

करोड़ों का लेन-देन करता था Chhangur Baba

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि एक आरोपी के बैंक खाते से लगभग 2 करोड़ रुपए की धनराशि शाहजाद शेख के खाते में ट्रांसफर की गई थी। इसमें से एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम छांगुर बाबा के खातों से शेख के खाते में गई। प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि इस धन का इस्तेमाल अवैध रूप से धर्मांतरण गतिविधियों में किया गया।

विदेश से आया था करोड़ों का फंड

पूछताछ में नसरीन ने स्वीकार किया कि इस्लाम धर्म प्रचार के नाम पर विदेश से भारी मात्रा में फंडिंग हुई. छांगुर बाबा ने खुद भी बताया कि करीब 100 करोड़ रुपये इस काम में लगे, लेकिन जब पैसे के हिसाब-किताब की बात आई तो उसने कहा, “मुझे कुछ नहीं पता, सब कुछ लैपटॉप में है.”

ALSO READ: ‘मैं निर्दोष हूं…’, जेल जाते समय बोला छांगुर बाबा, खत्म हुई पुलिस रिमांड

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।