मातृशक्ति के सम्मान की नई मिसाल: छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026 को घोषित किया ‘महतारी गौरव वर्ष’; भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने जताया आभार

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित किए जाने को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय बताया गया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने इस घोषणा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति प्रदेश की समस्त मातृशक्ति की ओर से आभार व्यक्त किया है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि महतारी गौरव वर्ष की घोषणा केवल एक प्रतीकात्मक निर्णय नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं, नारी सम्मान और मातृत्व की शक्ति को सशक्त मंच देने वाला संकल्प है। यह निर्णय दर्शाता है कि प्रदेश सरकार विकास की धुरी में महिलाओं की भूमिका को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही है।

Maahtari Gaurav Year: महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

उन्होंने कहा कि शासन की महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और निर्णय क्षमता को मजबूत करने का माध्यम बनी है। महिलाएं अब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों को आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पा रही हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिरता भी सुदृढ़ हुई है।

CM Sai: जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य आगे बढ़ता है: महतारी गौरव वर्ष का संदेश (Chhattisgarh News)

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल प्रदान किया है, जिसका सीधा असर पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर पड़ा है। जब इस योजना को बिहान योजना, मितानिन योजना और महिला स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया, तब महिलाओं की आय के साथ-साथ उनका सामाजिक सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ा।

श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि महतारी गौरव वर्ष 2026 यह संदेश देता है कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो समाज और राज्य दोनों समृद्धि की ओर अग्रसर होते हैं। महिलाओं की भागीदारी को विकास के केंद्र में रखकर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राज्य की नींव को और मजबूत किया है, जो आने वाले वर्षों में नई मिसाल कायम करेगा।

रिपोर्ट: आनंद खरे (रायपुर)

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन, ‘महतारी गौरव वर्ष’ थीम पर आधारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।