जिन्दल स्टील की बड़ी उपलब्धि, 2 लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी में बनी पसंदीदा बोलीदाता

Summary :

Chhattisgarh News Today : देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील लिमिटेड ने अपनी विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी को दो प्रमुख लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित किया गया है। दिसंबर 2025 में अधिसूचित 12 खनिज ब्लॉकों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के सफल समापन के बाद यह घोषणा की गई। इस उपलब्धि के साथ जिन्दल स्टील ने खनिज और इस्पात क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। 101.20 प्रतिशत प्रीमियम देने का प्रस्ताव कंपनी को ठाकुरानी-ए-1 लौह अयस्क ब्लॉक के लिए पसंदीदा बोलीदाता…

Chhattisgarh News Today : देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील लिमिटेड ने अपनी विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी को दो प्रमुख लौह अयस्क ब्लॉकों के लिए ‘पसंदीदा बोलीदाता’ घोषित किया गया है।

दिसंबर 2025 में अधिसूचित 12 खनिज ब्लॉकों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के सफल समापन के बाद यह घोषणा की गई। इस उपलब्धि के साथ जिन्दल स्टील ने खनिज और इस्पात क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

101.20 प्रतिशत प्रीमियम देने का प्रस्ताव

कंपनी को ठाकुरानी-ए-1 लौह अयस्क ब्लॉक के लिए पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया गया है। लगभग 202 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस ब्लॉक में जी-3 स्तर के लौह अयस्क की पुष्टि हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार यहां करीब 50 मिलियन टन लौह अयस्क का भंडार मौजूद है। इस ब्लॉक के लिए जिन्दल स्टील ने सरकार को 101.20 प्रतिशत प्रीमियम देने का प्रस्ताव रखा है।

कंपनी पसंदीदा बोलीदाता

इसके अलावा कंपनी को रेंगालाबेरहा उत्तर-पूर्व विस्तार और नुआगांव पश्चिम ब्लॉक के लिए भी पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया गया है। लगभग 84 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस ब्लॉक में जी-2 स्तर तक के लौह अयस्क की पुष्टि हुई है और यहां करीब 38 मिलियन टन भंडार का अनुमान है। इस ब्लॉक के लिए कंपनी ने 111.15 प्रतिशत प्रीमियम देने की पेशकश की है।

अग्रणी स्टील कंपनियों में शामिल

जिन्दल स्टील लिमिटेड भारत की अग्रणी स्टील कंपनियों में शामिल है। माइन-टू-मेटल मॉडल पर काम करने वाली यह कंपनी उन्नत तकनीक और वैश्विक नेटवर्क के जरिए उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पाद तैयार करती है। करीब 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक निवेश के साथ कंपनी की अत्याधुनिक इकाइयां अंगुल, रायगढ़ और पतरातू में संचालित हो रही हैं।

भारत के साथ-साथ अफ्रीका में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी जिन्दल स्टील के उत्पाद बुनियादी ढांचे, निर्माण और विनिर्माण क्षेत्रों को नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – नवा रायपुर में परम्परा से पहचान तक: ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन, 43 जनजातियों और उपजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का प्रदर्शन

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।