मोदी-साय की मुलाकात से बस्तर में खिंचा विकास का ब्लूप्रिंट, मंत्री केदार कश्यप ने कहा, ‘नक्सलमुक्त गांव को 1 करोड़ देने की योजना’

Summary :

Chhattisgarh News Today : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात में बस्तर के विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट सौंपा गया है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इसी मुद्दे को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपने लंबे शासनकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए। मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर निशाना कश्यप ने कांग्रेस की प्रस्तावित बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी लंबे समय से आंतरिक कलह से जूझ रही है और अब उसे पहले अपने भीतर के मतभेद सुलझाने…

Chhattisgarh News Today : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात में बस्तर के विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट सौंपा गया है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इसी मुद्दे को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपने लंबे शासनकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए।

मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर निशाना

कश्यप ने कांग्रेस की प्रस्तावित बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी लंबे समय से आंतरिक कलह से जूझ रही है और अब उसे पहले अपने भीतर के मतभेद सुलझाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना होगा कि उसने अपने शासनकाल में देश और प्रदेश के लिए क्या ठोस योजनाएं बनाई और उनका कितना प्रभावी क्रियान्वयन हुआ।

नक्सलमुक्त गांव को 1 करोड़

नक्सलमुक्त गांवों को एक करोड़ रुपये देने की योजना पर मंत्री ने कहा कि पंचायतों के माध्यम से इसकी घोषणा की गई थी और कई पंचायतों को इसमें शामिल किया गया है। जो पंचायतें स्वयं को नक्सल मुक्त घोषित करती हैं, उन्हें प्रोत्साहन देने का प्रावधान है। सरकार लगातार इन क्षेत्रों के विकास के लिए काम कर रही है और आने वाले समय में बस्तर को सबसे समृद्ध संभाग बनाने का लक्ष्य है।

भूजल स्तर में गिरावट को लेकर कश्यप ने चिंता जताई और कहा कि लगातार दोहन के कारण जलस्तर घट रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार प्रयास कर रही है और गर्मी के मौसम में सीमित उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से भी सहयोग की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ पुलिस के DIG की किताब को PMO और अजीत डोभाल की सराहना, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।