भोपाल में GIS 2025 की तैयारियों पर CM मोहन यादव की बैठक, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Summary :

GIS, 24-25 फरवरी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में आयोजित होगा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 24-25 फरवरी को भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता की। CM मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे दो दिवसीय जीआईएस का उद्घाटन करेंगे और मध्य प्रदेश की नई औद्योगिक नीतियों का भी शुभारंभ करेंगे साथ ही प्रधानमंत्री GIS स्थल पर स्थापित किए जाने वाले MP एक्सपीरियंस जोन का भी निरीक्षण करेंगे।

इस जोन में एक समन्वित प्रस्तुतिकरण में मध्य प्रदेश की विरासत, इसकी अब तक की प्रगति और भविष्य की आकांक्षाओं को प्रदर्शित करने वाला एक इमर्सिव डिजिटल वॉकथ्रू होगा। सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को जीआईएस को भव्य, सुव्यवस्थित और परिणाम-उन्मुख बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ घनिष्ठ समन्वय में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो।

CM मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि GIS में शामिल होने वाले सभी निवेशकों को विशेष अतिथि के रूप में माना जाए और उनका पारंपरिक भारतीय आतिथ्य के अनुसार स्वागत किया जाए। उन्होंने आग्रह किया कि इन दो दिनों को यादगार बनाने के लिए निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश की संस्कृति के साथ-साथ स्थानीय कला, व्यंजन और आतिथ्य को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।