CM Yogi Compensation to 24 Dead in UP: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों तक हुई बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा रखी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 16 पशुओं की भी मौत हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से कई घटनाएं भी दर्ज की गई हैं।
वहीं CM योगी ने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भारी बारिश में हुए जान-माल के नुकसान, पशु हानि और चोटों के लिए 24 घंटे के अंदर मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाए।
24 Dead in UP: बारिश और बिजली गिरने से हुई घटनाएं

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने से कई घटनाएं हुई हैं। खेतों में काम कर रहे किसान, खुले स्थानों में मौजूद लोग और कच्चे मकानों में रहने वाले इससे बहुत ज्यादा प्रभवित हुए। कई जगह जलभराव होने, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबर सामने आई।
Also Read: IPL में भी शुरू हुआ लव जिहाद? सीनियर जर्नलिस्ट की इस वायरल पोस्ट से मचा हंगामा
CM Yogi Compensation to 24 Dead in UP: किसानों को भारी नुकसान
उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओले गिरने से काफी किसानों को नुकसान पंहुचा है। कई इलाकों में लगातार बारिश होने से फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। CM योगी ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि प्रभावित किसानों का जल्द से जल्द आंकलन कर उन्हें राहत पहुंचाई जाएं। किसानों को भी सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा।
UP Weather Alert: प्रदेश में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें। बिजली चमकने के दौरान किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। प्रदेश में बिगड़ते मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
UP Me Aaj Ka Mausam: यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश
यूपी में भी आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज जिन इलाकों में बारिश होगी उसमें सहारनपुर, मेरठ, नोएडा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बलरामपुर, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, सोनभद्र और मऊ शामिल है।
Also Read: Delhi में आज गिरेंगे ओले, UP-Bihar में आंधी-बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल






















