रामनवमी के अवसर पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर से नशा मुक्ति अभियान के लिए वाहन रवाना किए और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर से नशा मुक्ति अभियान के लिए विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाई। सीएम ने ‘जनता दर्शन’ भी किया और लोगों की शिकायतें सुनीं, साथ ही अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। सीएम ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, भारत की आत्मा, मानवता के आदर्श, धर्म के सर्वोत्तम स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन जन्मदिन पर सभी राम भक्तों और प्रदेशवासियों को श्री राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं! राम भारत की आस्था, मर्यादा और दर्शन में हैं। राम भारत की ‘विविधता में एकता’ के सूत्र हैं।
भूमंडलीकरण में महिलाएं अपहृत क्यों ?
उन्होंने आगे कहा, लोगों की आस्था के केंद्र भगवान राम की कृपा ब्रह्मांड पर बनी रहे। मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी लोग स्वस्थ रहें। श्री राम नवमी का यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने व्यक्तित्व में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। दयालु भगवान श्री राम की जय हो!” इस पावन अवसर पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए जुटे। तड़के 3 बजे आरती की गई और पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस दिन को चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन माना जाता है। हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा, मैं राम नवमी के अवसर पर शुभकामनाएं देना चाहता हूं। सुबह 3 बजे आरती हुई। राम नवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आज भगवान राम का जन्मदिन है और मैं सभी भक्तों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना करूंगा। रविवार सुबह रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।


Download Android App
Download iOS App



