उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए लोगों से संवाद कर रहे हैं और अपना संदेश उन तक पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में 30 मार्च को गौतमबुद्ध नगर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सीएम योगी शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिले के इंजीनियर, डॉक्टर, ऑफिसर और प्रोफेसर समेत कई लोग मौजूद रहेंगे। 30 मार्च को ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में लोकसभा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
- CM योगी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए लोगों से संवाद कर रहे हैं
- 30 मार्च को गौतमबुद्ध नगर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी शामिल होंगे
सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने बताया है की सम्मेलन की तैयारियां पूरी का जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में तकरीबन 2000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया की दो दिनों तक बूथ पर टिफिन मीटिंग की जा रही है। इसमें कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर आएंगे और एक साथ खाते हुए रणनीति पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य बूथ को मजबूत करना है।
गौतमबुद्ध नगर में पार्टियों के प्रत्याशी घोषित
गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर में तीनों प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। यहां सपा और कांग्रेस गठबंधन से राहुल अवाना और बसपा से राजेंद्र सोलंकी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वही भाजपा ने वर्तमान सांसद डाॅक्टर महेश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।


Download Android App
Download iOS App





