CM Yogi का निर्देश, एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर शराब की दुकानें बंद की जाए

Summary :

हाईवे पर शराब की दुकानों के बड़े साइन बोर्ड हटाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की तैयारियों का जायजा लेने के  लिए लखनऊ में अधिकारियों के साथ बैठक की, इस दौरान CM योगी ने  निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस-वे और हाईवे के किनारें शराब की दुकाने बंद की जाए साथ ही हाईवे में लगे शराब की दुकानों के बड़े बड़े साइन बोर्ड को भी छोटा किया जाए।

Holi में मुस्लिमों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगाने की अपील, हिंदुत्ववादी संगठन का CM Yogi को पत्र

सड़क सुरक्षा के लिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सड़क सुरक्षा परिषद बैठक की भी अध्यक्षता की, इस दौरान सड़क हादसों को कम करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए है। CM योगी ने आदेश देते हुए कहा कि बिना परमिट की गाड़िय़ों को बॉर्डर पर ही रोका जाए, साथ ही लंब दूरी पर जाने के लिए दो ड्राइवर होने चाहिए। जिससे सड़क हादसों को कम किया जा सकता है।

ई-रिक्शा का होगा वैरीफिकेशन

CM योगी ने उत्तर प्रदेश के 93 NHAI पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन सभी  NHAI में सिर्फ 4 सड़कों पर ही कैमरा लगाए गए है, लेकिन अब सभी सड़को पर कैमरा लगाए जाए, सड़क पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाए जाए। साथ ही प्रदेश मे चल रहे ई-रिक्शा पर कड़ी निगरानी रखा जाए क्योंकि कम उम्र और नाबालिग बच्चें भी ई-रिक्शा चला रहें है। इन्हें रोकने के लिए CM योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है और सभी ई-रिक्शा का वैरीफिकेशन कराने के लिए भी निर्देश दिए गए है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।