बिहार की भोजपुरी लोक गायिका पटना में अटल जयंती पर अपनी प्रस्तुति दे रहीं थी, तभी उन्होंने गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा…” गाने की पंक्ति ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम…’ गाने पर सभा में मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया जिसके बाद लोक गायिका ने सभा में माफी मांगी। मंच पर उपस्थित पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मौजूद थे, वे मंच से गायिका को हटाते हुए नजर आते हैं, जिसके मंत्री जी खुद माइक लेकर जय श्री राम का नारा लगाने लगे।
दरअसल पटना के गांधी सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिवस को मनाया जा रहा था, आयोजित कार्यक्रम में लोकगायिका अपने भजन की प्रस्तुति दे रही थी भजन की पंक्ति ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम…’ गाने पर विवाद इतना बड़ गया की गायिका को मंच पर माफी मांगनी पड़ी । माफ़ी मांगने के बाद गायिका ने शारदा सिन्हा का गीत ‘छठी मैया आई ना दुअरिया’ गाया और सभागार से चली गई ।
गायिका ने सोशल मीडिया पर कहा,भारतीय संस्कृति “वसुधैव कुटुंबकम” की हैं, की विचारों का समर्थन किया ।


Download Android App
Download iOS App



