महाकुंभ में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने सराहा प्रशासन का इंतजाम

Summary :

प्रयागराज महाकुंभ: बेहतर इंतजाम से खुश हुए श्रद्धालु

संगम नगरी प्रयागराज में लगे महाकुंभ में देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं ने माघ पूर्णिमा के दिन स्नान किया। इस दौरान शासन-प्रशासन की तरफ से मेला क्षेत्र में किए गए बेहतर इंतजाम पर श्रद्धालु काफी खुश नजर आए। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए सरकार की तारीफ की। पवित्र स्नान के बाद अपने गंतव्य की ओर जा रही एक महिला श्रद्धालु सोनी देवी ने कहा, “इस बार की व्यवस्था बहुत अच्छी की गई है। दूर-दूर से लोग यहां पर आ रहे हैं। महाकुंभ की बहुत ही भव्य और दिव्य तैयारी की गई है। किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। चाहे घाटों की साफ-सफाई की बात हो या सुरक्षा की बात, कहीं कोई दिक्कत नहीं है। घाटों की साफ-सफाई बेहतर है, लेकिन जनता के ऊपर भी है कि वे सफाई बनाए रखें।

मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले एक अन्य श्रद्धालु हुकुमचंद प्रजापति ने बताया, “पहले का हमारा कुछ अनुभव नहीं है, लेकिन फिर भी यहां पर विश्व स्तर की व्यवस्था की गई है। एक झूठी बात फैलाई जा रही है कि यहां की व्यवस्था सही नहीं है। अगर पब्लिक अनुशासन में रहेगी तो यहां बहुत अच्छा लगेगा, वहीं अगर अनुशासन में नहीं रहेगी, तो परेशानी होगी। महिला श्रद्धालु चंचल प्रजापति ने बताया कि सरकार की तरफ से बहुत सुंदर व्यवस्था की गई है। सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया है।

पीएम मोदी और सीएम योगी को धन्यवाद। हालांकि, कुछ लोगों की वजह से कुछ दिक्कत हुई है, लेकिन महाकुंभ आकर बहुत अच्छा लगा। जिस तरह से महाकुंभ में अव्यवस्था को लेकर लोग अफवाह फैला रहे थे, ऐसा कुछ भी नहीं है। सब कुछ बहुत अच्छा है और अच्छी व्यवस्था है। एक अन्य युवा श्रद्धालु ने महाकुंभ की व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा, “खाने-पीने से लेकर रहने तक का इंतजाम है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा गया है। पुलिस प्रशासन की बहुत अधिक तैनाती है, सभी सेवा कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि ऐसी ही व्यवस्था बनी रहे।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.