अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के होटल के बाहर साइबर ट्रक में विस्फोट, 1 की मौत

Summary :

अमेरिका में ट्रंप होटल के बाहर साइबर ट्रक धमाका, एक की मौत

अमेरिका में नए साल की शुरुआत आंतकी हमलों के साथ हुई है, जहां एक के बाद एक हमले की खबर सामने आ रही है। अमेरिका के लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर साइबर ट्रक में धमाका हुआ है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए है। ट्रंप के होटल के बाहर हुई ये घटना बुधवार रात को हुई थी। पुलिस साइबर ट्रक के विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। इस धमाके के बाद एलन मस्क की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। एलन मस्क ने कहा की ये धमाका गाड़ी में रखे पटाखों या बम की वजह से हुआ होगा। टेस्ला के बड़े अधिकारियों की टीम विस्फोट की जांच कर रही है।

 कैसे हुए टेस्ला साइबर ट्रक में विस्फोट?

अमेरिका के ट्रंप इंटरनेशनल होटल के प्रवेश गेट के बाहर देर रात को टेस्ला कंपनी का साइबर ट्रक रुका था, जिसके बाद साइबर ट्रक में अचानक धमाका हो गया और ट्रक में आग लग गई। धमाके के बाद साइबरट्रक के अंदर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके साथ ही सात लोगों घायल हो गए थे। इस घटना के बाद लोगों की सुरक्षा के लिए ट्रंप होटल को खाली करा दिया गया। साथ ही सुरक्षाबलों को भी तैनात कर दिया।

एलन मस्क का बयान

ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर हुए साइबर ट्रक में धमाके के बाद एल्न मस्क का बयान सामने आया है जहां एलन मस्क ने बताया की साइबर ट्रक को किराये पर लिया गया था। और इसमें विस्फोट पटाखों की आतिशबाजी या साइबर ट्रक में रखे बम के कारण हुआ था और इस विस्फोट का वाहन से कोई संबंध नहीं है।

एरिक ट्रंप ने क्या कहा

डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने एक्स पर घटना की जानकारी देते हुए कहा की होटल के बाहर विस्फोट की घटना के बाद होटल के सभी मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया था। साथ ही एरिक ट्रंप ने विस्फोट के बाद तुरंत कार्रवाई के लिए लास वेगास फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।