दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। जिसमें AAP पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके लगे है जहां पहले मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए है, वहीं नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल भी 3182 वोट से चुनाव हार गए है। अब पटपड़गंज सीट से AAP प्रत्याशी अवध ओझा भी हार गए है। पटपड़गंज सीट से BJP के रविंद्र सिंह नेगी ने चुनाव जीता है। AAP प्रत्याशी अवध ओझा लगभग 25,681 वोट से हार गए है। राजिंदर नगर से AAP प्रत्याशी दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार गए है। इस सीट से BJP उम्मीदवार उमंग बजाज ने AAP प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को 1551 वोटों से हरा दिया है।
कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की CM और AAP प्रत्याशी आतीशी ने चुनाव जीता है। बता दें कि कालकाजी सीट से त्रिकोणिय मुकाबला था जहां भाजपा से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी, कांग्रेस से अलका लांबा और AAP पार्टी से दिल्ली की CM आतिशी चुनावी मैदान में थे। इस सीट पर AAP प्रत्याशी आतीशी ने चुनाव जीत कर बाजी मार ली है।


Download Android App
Download iOS App



