नई दिल्ली : पुलिस ने आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के एक कथित आतंकवादी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। उस पर दो लाख रुपये का ईनाम था । अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी । आरोपी की पहचान अब्दुल मजीद बाबा के रूप में की गयी है और वह जम्मू कश्मीर के सोपोर जिले का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि बाबा को श्रीनगर के निकट सौरा से शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया गया ।
‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे लोगों से प्रियंका गांधी ने हाथ मिलाकर बोला- ऑल द बेस्ट
पुलिस ने बताया कि बाबा को श्रीनगर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर उसे दिल्ली लाया जाएगा ।


Download Android App
Download iOS App




