‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे लोगों से प्रियंका गांधी ने हाथ मिलाकर बोला- ऑल द बेस्ट

Summary :

प्रियंका इंदौर हवाईअड्डे से शहर की तरफ रोड शो के लिए जा रही थीं, तभी रास्ते में सड़क किनारे खड़े कई लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के इंदौर प्रवास के दौरान एक रोचक नजारा देखने को मिला। प्रियंका जब सड़क मार्ग से गुजर रही थीं तभी कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। प्रियंका अपनी कार से उतरकर मोदी भक्तों से मिलने जा पहुंचीं और उन्होंने उनसे हाथ मिलाया।

प्रियंका इंदौर हवाईअड्डे से शहर की तरफ रोडशो के लिए जा रही थीं, तभी रास्ते में सड़क किनारे खड़े कई लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। नारे सुनकर प्रियंका ने अपने काले रंग के सफारी एसयूवी को रोक दी और उतरकर नारे लगा रहे लोगों के पास जा पहुंचीं। उन्होंने उन लोगों से हाथ मिलाया और कहा, “आप अपनी जगह, और मैं अपनी जगह। ऑल द बेस्ट।”

Priyanka Gandhi

प्रियंका का कार से उतरकर लोगों से मिलने के इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रियंका ने सोमवार को कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रतलाम में सभा को संबोधित किया और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद वह इंदौर में रोडशो कर दिल्ली लौट गईं।

प्रियंका गांधी ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा

Desk Team