वाशिंगटन : पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी तेजी से बढ़ने के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि वह कोई हिमाकत करता है तो उसे इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में अपने ओवल कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम देखेंगे कि ईरान के साथ क्या होता है। यदि वे कुछ करते हैं, तो यह उनकी भारी भूल होगी।’’ उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य निर्माण के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में यह बात कही। ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैं ईरान के बारे में कहानियां सुन रहा हूं।
हिन्दू आतंकी बयान पर अन्नाद्रमुक नेता बोले- कमल हासन की जीभ काट देनी चाहिए
यदि वे कुछ करते हैं, तो उन्हें बहुत नुकसान होगा। हम देखेंगे कि ईरान के साथ क्या होता है।’’ अमेरिका के विदेश मंत्री सोमवार को मॉस्को की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द करके ब्रसेल्स गए थे। वह ईरान के संबंध में ताजा गतिविधियों के बारे में नाटो सहयोगियों को जानकारी देने के लिए ब्रसेल्स गए।


Download Android App
Download iOS App



