बंगलादेश पर भारत की जवाबी कार्रवाई, राजदूत को तलब कर फटकार लगाई

Summary :

भारत-बंगलादेश के बीच सीमा पर बाड़ लगाने को लेकर हुआ विवाद

बंगलादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को सीमा तनाव को लेकर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया था। इसके बाद अब भारत ने बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब किया है। भारत में बंगलादेश के उप उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को साउथ ब्लॉक से रवाना होते हुए देखा गया। नुरुल इस्लाम को तलब कर भारत ने बंगलादेशी विदेश मंत्रालय के कदम पर ऐतराज जताया और पड़ोसी देश को खबरदार भी किया।

बांग्लादेश ने भारत पर द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। बांग्लादेश का आरोप है कि भारत द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए भारत-बंगलादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है। बंगलादेश ने भारत पर आरोप लगाया है कि भारत 4,156 किलोमीटर लंबे भारत-बंगलादेश बॉर्डर पर 5 खास जगहों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है। ढाका ने भारत की इस कार्रवाई को सीमा गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन बताते हुए रविवार को उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया था।

दरअसल, भारत अपने पड़ोसी देश बंगलादेश के करीब 4,156 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता था। जिसमें से 3,271 किलोमीटर पर पहले ही बाड़ लगाई जा चुकी है और करीब 885 किलोमीटर सीमा बिना बाड़ के है। यूनुस खान की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना के नेतृत्व वाली पिछली सरकार पर भारत को अनुचित अवसर प्रदान करने का आरोप लगाया, जिसके कारण 2010 से 2023 के बीच 160 स्थानों पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।