50 साल बाद अमेरिका में बनी नई ऑयल रिफाइनरी, डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पार्टनर को कहा धन्यवाद

Summary :

Donald Trump oil refinery announcement: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ऑयल रिफाइनरी खोलने का जा रहा है, जो टेक्सास के ब्राउन्सविल होगी। उन्होंने भारत की प्रमुख निजी ऊर्जा कंपनी को भी धन्यवाद दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘सोशल ट्रुथ’ पर पोस्ट किया, “अमेरिका असली एनर्जी दबदबे की ओर लौट रहा है। आज मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका टेक्सास के ब्राउन्सविले में 50 सालों में पहली नई ऑयल रिफाइनरी खोलने जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक 300 अरब डॉलर की डील है, जो अमेरिका के इतिहास की सबसे…

Donald Trump oil refinery announcement: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका ऑयल रिफाइनरी खोलने का जा रहा है, जो टेक्सास के ब्राउन्सविल होगी। उन्होंने भारत की प्रमुख निजी ऊर्जा कंपनी को भी धन्यवाद दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘सोशल ट्रुथ’ पर पोस्ट किया, “अमेरिका असली एनर्जी दबदबे की ओर लौट रहा है। आज मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि अमेरिका टेक्सास के ब्राउन्सविले में 50 सालों में पहली नई ऑयल रिफाइनरी खोलने जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक 300 अरब डॉलर की डील है, जो अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी डील है।”

ट्रंप ने रिलांयस को कहा शुक्रिया

इस निवेश के लिए हमारे सहयोगी देश भारत और उनकी निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस का शुक्रिया. हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडे की वजह से स्ट्रीमलाइनिंग परमिट और टैक्स कम करने से देश में अरबों डॉलर की डील हुई है. उन्होंने आगे लिखा, “यह अमेरिकी कामगारों, ऊर्जा क्षेत्र और दक्षिण टेक्सास के लोगों के लिए एक बड़ी जीत है। इस निवेश के लिए भारत में हमारे सहयोगी और उनकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी रिलायंस का धन्यवाद। यह हमारे ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडा, परमिट को आसान बनाने और टैक्स कम करने की वजह से है, जिससे हमारे देश में अरबों डॉलर की डील्स वापस आ रही हैं।”

ट्रंप ने नई रिफाइनरी को लेकर दी जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, “ब्राउन्सविले पोर्ट पर एक नई रिफाइनरी अमेरिकी बाजारों को ताकत देगी। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी और अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाएगी व अरबों डॉलर का आर्थिक प्रभाव डालेगी। यह दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होगी। यह ग्लोबल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगी और उस इलाके में हजारों नौकरियां और प्रगति लाएगी, जो इसके लायक है। अमेरिकी एनर्जी का दबदबा ऐसा ही दिखता है। अमेरिका फर्स्ट, हमेशा! ट्रंप ने इसे अमेरिका की ऊर्जा प्रभुत्व की दिशा में बड़ा कदम बताया। इसके साथ ही ‘अमेरिका फर्स्ट’ के नारे को फिर से दोहराया।

Also Read: तेल-गैस की ब्लैक मार्केटिंग पर बिहार सरकार सख्त, Samrat Chaudhary का बड़ा निर्देश; बोले- कालाबाजारी करने वालों को सीधे होगी जेल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।