भारत में खट्टे फल, सेब, केला और पपीता जैसे फलों का रोजाना सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इन फलों में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे तत्व होते हैं जो शरीर की पाचन शक्ति को भी सुधारते हैं।
भारत में विभिन्न प्रकार के फल मौजूद हैं। सभी फलों में कुछ न कुछ खासियत होती है। कुछ फल पाचन शक्ति को मजबूत करते हैं वहीं कुछ फल इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाते हैं। यह भी देखा गया है की यदि आप रोज फल का किसी भी प्रकार सेवन करते हैं, तो आपकी त्वचा में भी धीरे-धीरे निखार आने लगता है।रोजाना फलों का सेवन आपके वजन को भी नियंत्रित करता है। यदि हम बात करें इम्युनिटी की तो अगर आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग होगी तो आपका शरीर कम बीमार पड़ेगा। इसके साथ-साथ आपको कैंसर जैसी बीमारियों का भी कम खतरा होगा। तो चलिए, जानते हैं कुछ ऐसे फलों के बारे में जिनको खाने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी।
खट्टे फल
खट्टे फल जैसे आंवला, संतरा, मौसम्बी, अंगूर जैसे फलों में विटामिन सी पाया जाता है, जो एक एंटी-ऑक्सीडेंट्स की तरह काम करता है, इससे वाइट ब्लड सेल का उत्पादन भी बढ़ता है। वाइट ब्लड सेल आपके शरीर को हर एक बिमारी से बचाती है।
सेब
सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो आपके शरीर में होने वाली समस्याओं को दूर करते हैं। इसमें विटामिन सी भी मौजूद होता है, जो वाइट ब्लड सेल के उत्पादन में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर भी शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।
पीकन नट्स का सेवन कम करेगा दिल की बीमारियां, जानें कैसे
केला
केला विटामिन बी 6 का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। विटामिन बी 6 इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं। केले में बड़ी मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है, जिससे शरीर को बिमारियों से लड़ने में ताकत मिलती है।
पपीता
पपीते में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह गुण आपके शरीर में सूजन को रोकने में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन सी भी मौजूद होता है, जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में ताकत मिलती है।


Download Android App
Download iOS App





