Government Employees को केंद्र सरकार का तोहफा, 2% बढ़ा महंगाई भत्ता

Summary :

सरकारी कर्मचारियों को 2% बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ

केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ा दिया है, जिससे अब यह 55 प्रतिशत हो गया है। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

देशभर में लाखों कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दे दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ता (DA) को 2 प्रतिशत बढ़ा दिया है। महंगाई भत्ता पहले 53 प्रतिशत था अब 2 प्रतिशत बढ़ने से यह 55 प्रतिशत हो गया है। इससे सभी सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। बता दें कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के वेतन के आधार पर महंगाई भत्ता देती है और एक वर्ष में दो बार बदलाव भी करती है

महंगाई भत्ता बढ़ने के फायदे

महंगाई भत्ता बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। महंगाई भत्ता को विस्तार से बताया जाए तो 18 हजार प्रति महिने सैलरी मिलने वाले कर्मचारियों को 360 रुपये प्रति माह अधिक मिलेंगे। वहीं अलग अलग सैलरी के हिसाब महंगाई भत्ता मिलेगा। पेंशन धारकों की बात करें तो 9 हजार प्रति माह पेंशन मिलने वालों को अब 180 रुपये प्रति माह मिलेगा।

महंगाई भत्ता

दो बार DA बढ़ाती है सरकार

केंद्र सरकार एक वर्ष में दो बार महंगाई भत्ते को बढ़ाती है और यह जनवरी और जुलाई महिने से लागू होती है। बता दें कि देश में लगभग 48.67 लाख सरकारी कर्मचारी हैं और 67.95  लाख पेंशन धारक है। मंहगाई भत्ता बढ़ने से दोनों को फायदा मिलेगा लेकिन प्राइवेट कर्मचारियों को इसका फायदा नहीं मिलेगा।

RBI गवर्नर ने राष्ट्रपति मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में की मुलाकात

क्यों मिलता है DA ?

बढ़ती महंगाई और सरकारी कर्मचारियों के बीच संतुलन बैठाने के लिए महंगाई भत्ता दिया जाता है। बढ़ती मंहगाई के हिसाब से ही DA में बदलाव किया जाता है और एक वर्ष में दो बार महंगाई भत्ता तय किया जाता है। बता दें कि 10 में बेसिक वेतन, वेतन आयोग ही निर्धारित करता है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।