पाकिस्तान के लिया फीका पड़ा ईद का जश्न, BLA ने 12 सैनिकों की ली जान

Summary :

पाकिस्तान में फिर BLA ने 12 PAK सैनिकों की ली जान

इन हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने खुद ली है. संगठन के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उनके लड़ाकों ने नोशकी, कलात, मस्तुंग और क्वेटा में चार अलग-अलग स्थानों पर हमले किए.

Pakistan News: दुनियाभर में ईद के जश्न के बीच एक बड़ा झटका झेलना पड़ा. बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बीते 24 घंटों के दौरान बलूचिस्तान के कई हिस्सों में एक के बाद एक हमले कर डाले. इन हमलों में 12 पाकिस्तानी सैनिकों और एक खुफिया एजेंट की जान गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने खुद ली है. संगठन के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उनके लड़ाकों ने नोशकी, कलात, मस्तुंग और क्वेटा में चार अलग-अलग स्थानों पर हमले किए. इन हमलों में आईईडी धमाके, छोटे हथियारों से फायरिंग और ग्रेनेड का प्रयोग किया गया.

नोशकी में सैन्य वाहनों को बनाया निशाना

बीएलए के मुताबिक, नोशकी के दो सई इलाके में उनके लड़ाकों ने दो पाकिस्तानी सैन्य वाहनों को निशाना बनाया. हमले में भारी नुकसान होने का दावा किया गया है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. वहीं कलात जिले के मंगोचर क्षेत्र में एक कॉलेज परिसर में स्थित सेना की चौकी पर भी हमला हुआ. इस हमले में तीन सैनिकों की मौत और चार अन्य के घायल होने की सूचना दी गई है.

मस्तुंग और क्वेटा में भी हमले

मस्तुंग जिले में स्थित सीसीएम क्रॉस पर एक सैन्य चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया गया, जिसमें तीन सैनिक घायल हो गए. वहीं क्वेटा के करानी रोड पर रहने वाले गुलजार नसीर देहवार की हत्या की जिम्मेदारी भी बीएलए ने ली है. संगठन ने उसे पाकिस्तानी सेना का खुफिया एजेंट बताया है.

पाकिस्तानी सेना से बदले की कार्रवाई

बीएलए ने बयान जारी कर कहा कि ये हमले पाकिस्तानी सेना द्वारा बलूच नागरिकों पर किए जा रहे अत्याचारों का प्रतिशोध हैं. संगठन का दावा है कि पाक सेना बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है.

बता दें कि बीते कुछ महीनों में बलूचिस्तान में अलगाववादी गतिविधियों में तेजी देखी गई है. मार्च में जाफर एक्सप्रेस पर किया गया हमला और उसके कुछ दिन बाद सेना की बस को उड़ाया जाना, इसी बढ़ती अशांति का परिणाम है. उस हमले में BLA ने 90 सैनिकों की मौत का दावा किया था.

Pakistan News

पाकिस्तान के लिए बढ़ती चुनौती

बीएलए की बढ़ती गतिविधियों ने पाकिस्तान सरकार और सेना के लिए बड़ी चिंता पैदा कर दी है. बलूचिस्तान में लगातार हो रहे हमलों से साफ है कि अलगाववादी आंदोलन अब केवल विरोध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सशस्त्र संघर्ष में बदल चुका है.

Musk से विवाद के बीच Trump ने क्यों किया ‘क्विट स्काईज’ प्रोग्राम बंद?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।