Etah Accident News: उत्तर प्रदेश के एटा से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, यहां तेज रफ़्तार ट्रक ने परिवार की खुशियां छीन ली। एटा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित माया पैलेस चौराहे के पास एक भयानक सड़क हदसा हुआ, जिसमें बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी और मां-बेटे को रौंदते हुए आगे निकल गया।
Mother Son Crushed Under Truck: भाई के सामने बहन और भांजे ने तोड़ा दम

इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की बाल-बाल जान बच गई, लेकिन उसने अपनी आंखों के सामने अपनी बहन और छोटे भांजे को दम तोड़ते देखा। ये एक भाई के लिए इतना बुरा मंजर है, जिसे वो पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएगा।
Bike Truck Accident: CCTV कैमरे में कैद भयावह मंजर

यह दर्दनाक घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। ये फुटेज उस हादसे के भयावह मंजर को बयां कर रही हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौके से घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया, जबकि चालक फरार हो गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Etah Accident: परिजनों में शोक की लहर
मां और बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। घर में चीख पुकार मच गई और मातम जैसा माहौल हो गया। हंसता-खेलता परिवार एकदम से उजाड़ गया और पीछे रह गयी सिर्फ यादें। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: टूटी बस से नीचे गिरी 6 साल की छात्रा, आई टायर के नीचे, हुई मौत, अब हो रहा लापरवाही पर निलंबन


Download Android App
Download iOS App




