Etawah News : सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में नकली पेसमेकर के सप्लायर को पुलिस ने दबोचा

Summary :

Etawah News : इटावा की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पेसमेकर घोटाला मामले में नकली पेसमेकर सप्लायर इंद्रजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कानपुर का रहने वाला है। Etawah News : पेसमेकर के सप्लायर को पुलिस ने दबोचा Etawah News : इटावा की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पेसमेकर घोटाला मामले में नकली पेसमेकर सप्लायर इंद्रजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि वह कानपुर का रहने वाला है। इसके साथ ही जांच में यह पता चला कि इंद्रजीत ने फर्जी स्टिकर लगाकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर की सांठगांठ से नकली पेसमेकर की सप्लाई की…

Etawah News

Etawah News : इटावा की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पेसमेकर घोटाला मामले में नकली पेसमेकर सप्लायर इंद्रजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कानपुर का रहने वाला है।

Etawah News : पेसमेकर के सप्लायर को पुलिस ने दबोचा

Etawah News : इटावा की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पेसमेकर घोटाला मामले में नकली पेसमेकर सप्लायर इंद्रजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि वह कानपुर का रहने वाला है। इसके साथ ही जांच में यह पता चला कि इंद्रजीत ने फर्जी स्टिकर लगाकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर की सांठगांठ से नकली पेसमेकर की सप्लाई की थी जो दिल के मरीजों को प्लांट किए थे। इस घोटाले के चलते कई मरीजों की मौत की खबर सामने आई है।

Pacemaker Scam: जबरन ऑपरेशन, 27 हजार का इंजेक्शन, फिर... इटावा में इलाज के  नाम पर मौत बांटने वाले डॉक्टर की कहानी, पीड़ितों की जुबानी - Etawah  Pacemaker Scam heart ...

Etawah News : इसके अलावा सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार और हृदय रोग विभाग के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समीर सर्राफ के खिलाफ भी गंभीर आरोप थे। उन पर खरीद, पेसमेकर धोखाधड़ी, अनावश्यक विदेश यात्राएं और व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप थे। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। डॉ. समीर सर्राफ को 7 नवम्बर 2023 को गिरफ्तार किया गया था।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 2022 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज हुआ था। वर्तमान में इस मामले की जांच सैफई के नये सीओ शैलेन्द्र गौतम कर रहे हैं। एक टीम गठित की गई है, जिसमें एक डॉक्टर एपीओ, विवेचक और एक सह विवेचक शामिल हैं। यह टीम मामले की तकनीकी और चिकित्सा संबंधित बारीकियों की जांच कर रही है।डॉ. समीर सर्राफ की गिरफ्तारी के बाद इंद्रजीत की गिरफ्तारी की गई है। इंद्रजीत की भूमिका पेसमेकर की सप्लाई में थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar