मेलबर्न से दोहा जा रहा कतर एयरवेज विमान में महिला यात्री की मौत

Summary :

कतर एयरवेज ने मृत यात्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

कतर एयरवेज में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है जहां कतर एयरवेज का विमान मेलबर्न से दोह जा रहा था। लेकिन यात्रा के दौरान ही विमान में सवार एक महिला यात्री की मौत हो गई। बता दें कि महिला बाथरुम से बाहर निकलने के बाद अचानक गिर गई महिला को बचाने के लिए विमान में मौजूद चालक दल ने चिकित्सा सहायता दी लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।

यात्री ने साझा किया दर्दनाक अनुभव

विमान में यात्री मिशेल रिंग और जेनिफर कॉलिन ने अपने दर्दनाक अनुभव को याद करते हुए बताया कि जिस महिला की मौत हुई, वह लगभग चार घंटे तक उनके सामने बैठी रही। उन्होंने जो दावा किया, उसके अनुसार केबिन क्रू ने पहले शव को बिजनेस क्लास में ले जाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। इस प्रकार मृत महिला पूरी उड़ान के दौरान उनके बगल वाली सीट पर बैठी रही। यात्री मिशेल रिंग ने कहा कि  कई घंटों तक एक मृत महिला मेरे बगल में बैठी रही, और मुझे दूसरी सीट भी नहीं दी गई। यह वास्तव में एक भयानक अनुभव था।

कतर एयरवेज की प्रतिक्रिया

घटना के बाद कतर एयरवेज ने मृत यात्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात, हम उस यात्री के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहते हैं, जिसने हमारी उड़ान में दुखद रूप से मौत हो गई । हम किसी भी असुविधा और परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हैं और वर्तमान में हमारी नीतियों और प्रक्रियाओं के अनुरूप प्रभावित लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।