Iran-Israel Conflict: ईरान-इजराइल के बीच अब पूरी तरह से जंग के मुहाने पर खड़ा दिख रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इजराइल ने ईरान से जुड़े कई मिलिट्री बेस पर अटैक कर दिया है। बता दें, ईरान के हमले के बाद से इस बदले की हमले सुगबुगाहट तेज थी। इस हमले के बाद ईरान ने एहतियाती कदम उठाते हुए अपने एयरस्पेस और फ्लाइट्स को बंद कर दिया है।
Highlights:
- इजराइल ने बदले की कार्यवाई में ईरान के मिलिट्री बेस पर हमला किया
- ईरान से सभी फ्लाइट्स हुई रद्द
- हवाई क्षेत्र में कड़ी निगरानी कर रहा ईरान
इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को बदले की कार्यवाई में इजरायल पर ईरान ने हमला कर दिया है। इजरायल अब ईरान से बदला ले रहा है। इजरायल ने ईरान के कई मिलिट्री बेस पर ताबड़तोड़ हमले किये हैं। ABC न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार मिसाइलों ने ईरान में कई अहम टार्गेट्स को हिट किया है। बताया यह भी जा रहा है कि ईरान से जुड़े सीरिया और इराक के ठिकानों पर हमले किये हैं।
ईरान का एयरस्पेस बंद, फ्लाइट्स डायवर्ट
वहीं,अब ईरान ने हमले के बाद अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ईरानी सोशल मीडिया पर आए फुटेज में दिख रहा है कि इमाम खुमैनी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर ऐलान की जा रही है। जिसमें यात्रियों को बताया जा रहा है कि सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों से हवाई अड्डे से दूर रहने का अलर्ट जारी किया गया है। तेहरान के लिए उड़ान भरने वाले विमानों को डायवर्ट कर दिया गया है। सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA रिपोर्ट के मुताबिक इस्फहान शहर के पास विस्फोट के बाद ईरान की सभी रक्षा यूनिट पूरी तरह एक्टिव हो गई है।
बहरहाल, इस हमले के बाद पूरी आशंका है की ईरान फिर से इजराइल को लेकर कोई बड़ा कदम उठाने जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



