महाकुंभ के शुभारंभ के साथ, भारत और दुनिया भर से श्रद्धालु आज मकर संक्रांति के अवसर पर पहले अमृत स्नान में प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में करोड़ो भक्त उमड़ पड़े। भारतीय और विदेशी दोनों भक्तों ने पवित्र परंपरा में आस्था की डुबकि लगाई, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी आध्यात्मिक सभा में योगदान मिला। त्रिवेणी संगम के आसपास का माहौल भक्ति से भर गया, विदेशी तीर्थयात्री मेले की आध्यात्मिक ऊर्जा में शामिल हुए। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से विदेशी भक्त भजन गाने के लिए एकत्र हुए, जिससे भक्तिमय माहौल में घुलमिल गए।
पहले दिन करोड़ो भक्तों ने लगाई पवित्र डुबकी
महाकुंभ का महाआगाज 13 जनवरी को हो गया था। पहले दिन ही महाकुंभ में देश-विदेश से आए करोड़ो श्रद्धालुओं ने शाही स्नान किया। पौष पूर्णिमा के दिन लगभग एक करोड़ 65 लाख श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगाई।
महाकुंभ में शाही स्नान
महाकुंभ दुनिया के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक समागमों में से एक है, जो हर 12 साल में भारत के चार स्थानों में से एक पर आयोजित किया जाता है। महाकुंभ-2025 पूर्ण कुंभ , 26 फरवरी, 2025 तक चलेगा। प्रमुख ‘स्नान’ तिथियों में 14 जनवरी (मकर संक्रांति – पहला शाही स्नान), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या – दूसरा शाही स्नान), 3 फरवरी (बसंत पंचमी – तीसरा शाही स्नान), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा), और 26 फरवरी (महा शिवरात्रि) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App




