NATO भरोसे लायक नहीं, ट्रंप ने पेरिस में होने वाली G7 मिटिंग से क्यों किया किनारा

G7 Emergency Meeting

G7 Emergency Meeting: अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड को हासिल करने के प्रयासों को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के जी-7 की आपातकालीन बैठक के आह्वान को ठुकरा दिया। अपने दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष के पूरा होने पर प्रेस से बात करते हुए, ट्रम्प ने कहा कि वह प्रस्तावित बैठक में शामिल नहीं होंगे।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन द्वारा प्रस्तावित ग्रुप ऑफ सेवन के आपातकालीन शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की अपनी यात्रा से पहले, ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की एक साल पूरे होने के अवसर पर व्हाइट हाउस में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उन्होंने दावोस में पहले से ही कई बैठकें निर्धारित कर रखी हैं, जिनमें ग्रीनलैंड से संबंधित चर्चाएं भी शामिल हैं।

G7 Emergency Meeting

G7 Emergency Meeting
G7 Emergency Meeting

ट्रम्प ने यूरोपीय नेताओं के साथ बढ़ते तनाव के बीच कहा कि मैं उन लोगों से बैठकें कर रहा हूं जो सीधे तौर पर इसमें शामिल हैं, जब उन्होंने धमकी दी थी कि अगर अमेरिका को ग्रीनलैंड हासिल करने के लिए कोई समझौता नहीं होता है तो वे कई यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह मेरे दोस्त हैं। वह एक अच्छे इंसान हैं।

मुझे मैक्रोन पसंद हैं, लेकिन उनका कार्यकाल बहुत लंबा नहीं रहने वाला है। ब्रीफिंग में ट्रंप ने यह सवाल भी उठाया कि क्या नाटो सहयोगी अमेरिका की रक्षा में मदद करेंगे। नाटो को लेकर मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि हमने नाटो के साथ भारी मात्रा में पैसा खर्च किया है, और मुझे पता है कि हम उनकी मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन मुझे वास्तव में संदेह है कि क्या वे हमारी मदद के लिए आगे आएंगे या नहीं।

Macron Invites Trump to G7 Meeting

G7 Emergency Meeting
G7 Emergency Meeting

मैक्रोन ने इस बात की पुष्टि की कि सीरिया के मुद्दे पर फ्रांस और अमेरिका एकमत हैं और ईरान के मामले में भी वे बड़े काम कर सकते हैं, लेकिन ग्रीनलैंड पर उनके रुख को मैं समझ नहीं पा रहा है। इससे पहले, विश्व आर्थिक मंच पर मैक्रोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका की व्यापारिक नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि वाशिंगटन की टैरिफ संबंधी धमकियां “खुले तौर पर यूरोप को कमजोर और अधीन करने का लक्ष्य रखती हैं” और क्षेत्रीय संप्रभुता के खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल की जा रही हैं।

ALSO READ: ग्रीनलैंड पर होगा कब्जा! ट्रंप ने भेजे सैन्य विमान, तैनात होगी अमेरिकी सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।