Big Bumper छूट! ₹22,559 रुपए तक सस्ता मिला रहा Samsung Galaxy S25 Ultra! अभी खरीदें

Galaxy S25 Ultra Price Drop (Photo: AI)

Galaxy S25 Ultra Price Drop: Samsung के अल्ट्रा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra की कीमत में अचानक गिरावट देखने को मिली है। सबसे खास बात यह है कि यह कटौती किसी बड़े सेल या फेस्टिव ऑफर के बिना की गई है। माना जा रहा है कि कंपनी और ऑनलाइन रिटेलर्स जल्द लॉन्च होने वाले Galaxy S26 Ultra से पहले पुराने स्टॉक को क्लियर करना चाहते हैं। ऐसे में जो लोग कम कीमत में एक दमदार और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट डील है ।

Samsung Galaxy S25 Ultra Price in India

Galaxy S25 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। लेकिन अब यही मॉडल Amazon पर Titanium Grey कलर में सिर्फ 1,07,440 रुपये में मिल रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि फोन अपने लॉन्च प्राइस से करीब 22,559 रुपये सस्ता हो गया है।

इतना ही नहीं, अगर ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। बैंक ऑफर के बाद इस फोन की प्रभावी कीमत करीब 1,05,940 रुपये रह जाती है।इस प्राइस रेंज में Galaxy S25 Ultra की टक्कर सीधे तौर पर iPhone 17 Pro Max और Google Pixel 9 Pro XL जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स से होती है।

Galaxy S25 Ultra Price Drop (Photo: Social media)
Galaxy S25 Ultra Price Drop (Photo: Social media)

Galaxy S25 Ultra Price Drop: शानदार Display Quality

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद हो जाती है। इसके अलावा, फोन की डिस्प्ले 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

Galaxy S25 Ultra Price Drop (Photo: Social media)
Galaxy S25 Ultra Price Drop (Photo: Social media)

S25 Ultra Discount 2026: Powerful Processor and Performance

फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज स्पीड और शानदार मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। चाहे हैवी गेमिंग हो या एक साथ कई ऐप्स चलाना, यह फोन बिना किसी रुकावट के काम करता है।

Galaxy S25 Ultra Price Drop (Photo: Social media)
Galaxy S25 Ultra Price Drop (Photo: Social media)

Battery and Charging

Galaxy S25 Ultra में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल जाती है। साथ ही, यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है।

Professional Level Camera Setup

कैमरा के मामले में यह फोन किसी से कम नहीं है। इसके रियर पैनल पर 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ

  • 50MP का सेकेंडरी कैमरा
  • 50MP का तीसरा कैमरा सेंसर
  • 10MP का चौथा कैमरा सेंसर

मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक करता है।

यह भी पढ़ें: ‘10080mAh की दमदार Battery, 50MP Camera…’, स्मार्टफोन बाजार में Honor ने इस नए फोन से फिर की धमाकेदार एंट्री!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।