comscore

‘10080mAh की दमदार Battery, 50MP Camera…’, स्मार्टफोन बाजार में Honor ने इस नए फोन से फिर की धमाकेदार एंट्री!

Honor Power 2 Launched in India (Image- Social Media)

Honor Power 2 Launched in India: स्मार्टफोन बाजार में Honor ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Honor Power 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10080mAh की दमदार बैटरी है, जो इसे लंबा बैकअप देने वाला फोन बनाती है।

Honor Power 2 Price in India

इसके साथ ही यह फोन IP69K वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है, जो इसे बेहद मजबूत और टिकाऊ बनाता है। Honor Power 2 को प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 2699 युआन (लगभग 34,840 रुपये) रखी गई है। चीन में इसकी बिक्री 9 जनवरी से शुरू होगी।

Honor Power 2 Launched in India (Image- Social Media)
Honor Power 2 Launched in India (Image- Social Media)

Honor Power 2 Launched in India: Great Display and Powerful Design

Honor Power 2 में कंपनी ने 6.79 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूथ होती है। फोन का पीक ब्राइटनेस लेवल 8000 निट्स तक जाता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन का लुक काफी हद तक iPhone 17 Pro से मिलता-जुलता है, जो इसे प्रीमियम फील देता है।

Honor power 2 Features & Specifications: Strong Performance

Honor Power 2 को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Mali-G720 GPU मिलता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाता है। फोन में 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जिससे यूजर को स्पीड और स्टोरेज दोनों में कोई कमी महसूस नहीं होगी।

Honor Power 2 Launched in India (Image- Social Media)
Honor Power 2 Launched in India (Image- Social Media)

Camera Setup

फोटोग्राफी के लिए Honor Power 2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। इसके साथ पीछे की तरफ 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है।

Battery and Charging

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10080mAh की बैटरी है। यह बैटरी 80W सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

Honor Power 2 Launched in India (Image- Social Media)
Honor Power 2 Launched in India (Image- Social Media)

 Other Features

Honor Power 2 को IP69K, IP69, IP68 और IP66 जैसी कई डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग मिली हैं, जो इसे बेहद मजबूत बनाती हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 आधारित Magic OS 10.0 पर काम करता है।

Color option

Honor Power 2 तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है:

  • सनराइज ऑरेंज
  • स्नो वाइट
  • फैंटम ब्लैक

यह भी पढ़ें: 200MP Camera, 50MP सेल्फी और 7000mAh Battery से मचाया तहलका! भारत में लॉन्च हुई Realme 16 Series

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।