इस लोहड़ी पर दिखना है असली ‘पंजाबी कुड़ी’? ट्राई करें ये 5 Latest Suit Designs

Summary :

Trendy Suit Designs for Lohri: लोहड़ी के मौके पर महिलाएं एथनिक पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। साल का पहला त्योहार, तो जश्न तो बनता ही है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि वह इस अवसर पर सबसे सुंदर दिखे। अगर आप भी इस लोहड़ी पर अपने लुक को लेकर उलझन में हैं, तो हम आपके लिए इस सीजन के सबसे बेहतरीन Suit Designs For Lohri लेकर आए है। Trendy Suit Designs for Lohri: लेटेस्ट सूट डिजाइन्स 1. पटियाला सूट लोहड़ी पर पटियाला सूट का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। भारी घेरे वाली पटियाला सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती आपको एक…

Trendy Suit Designs for Lohri: लोहड़ी के मौके पर महिलाएं एथनिक पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। साल का पहला त्योहार, तो जश्न तो बनता ही है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि वह इस अवसर पर सबसे सुंदर दिखे। अगर आप भी इस लोहड़ी पर अपने लुक को लेकर उलझन में हैं, तो हम आपके लिए इस सीजन के सबसे बेहतरीन Suit Designs For Lohri लेकर आए है।

Trendy Suit Designs for Lohri: लेटेस्ट सूट डिजाइन्स

1. पटियाला सूट

Trendy Suit Designs for Lohri
Trendy Suit Designs for Lohri (Photo: Social Media)

लोहड़ी पर पटियाला सूट का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। भारी घेरे वाली पटियाला सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती आपको एक परफेक्ट पंजाबी कुड़ी वाली फील देगी। इस बार आप ब्राइट कलर्स जैसे मैजेंटा, मस्टर्ड येलो या फिर पिंक चुन सकती हैं। यह उन Salwar Suit Designs for Lohri में से एक है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते।

2. गोटा-पट्टी शरारा सूट

Trendy Suit Designs for Lohri
Trendy Suit Designs for Lohri (Photo: Social Media)

अगर आप इस लोहड़ी पर कुछ मॉडर्न और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो शरारा सूट एक बेहतरीन ऑप्शन है। आजकल पेस्टल कलर्स के साथ हेवी गोटा-पट्टी वर्क वाले शरारा काफी ट्रेंड में हैं। लोहड़ी की रात शरारा का घेरा आपके लुक में चार चांद लगा देगा। महिलाओं के लिए यह सबसे कंफर्टेबल और क्लासी चॉइस है।

3. अनारकली सूट और हेवी दुपट्टा

Trendy Suit Designs for Lohri
Trendy Suit Designs for Lohri (Photo: Social Media)

अनारकली सूट हमेशा से अपनी क्लासी लुक के लिए जाने जाते हैं। आप लोहड़ी पर आप सिल्क या जॉर्जेट के अनारकली सूट पहन सकती हैं। इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसके साथ एक भारी दुपट्टा कैरी करें। दुपट्टा न केवल आपके लुक को ट्रेडिशनल टच देगा, बल्कि सर्दी के मौसम में आपको गर्म भी रखेगा।

4. वेलवेट सूट सेट

Trendy Suit Designs for Lohri
Trendy Suit Designs for Lohri (Photo: Social Media)

लोहड़ी के समय कड़ाके की ठंड पड़ती है, इसलिए वेलवेट सूट एक शानदार ऑप्शन है। वेलवेट सूट न केवल आपको ठंड से बचाते हैं, बल्कि दिखने में बहुत रिच और प्रीमियम लगते हैं। मरून, नेवी ब्लू या डार्क पर्पल रंग के वेलवेट सूट पर गोल्डन कढ़ाई बहुत जचती है। आप इस लोहड़ी वेलवेट सूट स्टाइल कर सकती हैं।

5. स्ट्रेट फिट सूट और सिगरेट पैंट

Trendy Suit Designs for Lohri
Trendy Suit Designs for Lohri (Photo: Social Media)
अगर आप सिंपल रहना चाहती हैं और बहुत ज्यादा चमक-धमक पसंद नहीं करती हैं, तो स्ट्रेट फिट सूट के साथ सिगरेट पैंट ट्राई कर सकती हैं। यह दिखने में काफी सोबर और एलिगेंट लगता है। साथ ही, ये सूट्स पहनने में काफी आरामदायक और ट्रेंडी होते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।