Ludhiana Crime News: जब आप प्यार में पड़ते हैं, तो आप साथ जीने-मरने की तरह-तरह की कसमें खाते हैं। लेकिन कभी-कभी, यह प्यार ऐसे भयानक अंजाम तक पहुंचता है कि यह समाज के लिए एक सबक बन जाता है। लोग तब कहते हैं, “उन्होंने अपना रास्ता खुद चुना था, और देखो उसका क्या नतीजा हुआ।” पंजाब के लुधियाना से एक ऐसी ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साथ रहने और जीने की कसमें खाने वाले पति ने उस पत्नी की हत्या कर दी, जिससे उसने 11 महीने पहले शादी की थी। दोनों ने अपनी पसंद से शादी की थी, लेकिन अब उसी पति ने पत्नी को निर्मम तरीके से मौत दे दी।
Ludhiana Wife Murder Case: क्या है पूरा मामला?
बता दें कि आरोपी पति ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने उसकी हत्या कर दी जिसे वह प्रेम करने के साथ साथ 11 माह पहले ही शादी के बंधन में बांधा था। आरोपी ने बचने के लिए झूठी कहानी बनाई और ससुरालियों को सूचना दी कि उनकी बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतका की पहचान भावना (25) के तौर पर हुई है। भावना के परिवार वाले पहुंचे तो उन्हें शक हुआ। गले पर निशान देख उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी भनक दी।
Murder in Ludhiana: परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप
परिवारजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। मामले की जांच के बाद थाना जमालपुर पुलिस ने होशियारपुर के गांव हाजीपुर निवासी परमिंदर सिंह की शिकायत पर मुंडियां कलां के न्यू गुरु नानक नगर निवासी पति राहुल गोदारा, उसके भाई रोहित और रिंकू गोदारा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल गोदारा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों भाई रोहित और रिंकू अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
मृतक के बाप ने घटना को लेकर क्या कहा?
शिकायतकर्ता परमिंदर सिंह के अनुसार, उनकी बेटी भावना ने मार्च 2025 में राहुल गोदारा से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में दोनों परिवार इस शादी के लिए पूरी तरह सहमत नहीं थे, लेकिन बेटी की खुशी को देखते हुए अंततः सभी मान गए और सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से विवाह संपन्न कराया गया। शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने भावना से दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई।
Ludhiana Crime News: हमेशा पति गलती कर मांग लेता था माफ़ी
खबर है कि भावना ने इस बारे में अपने परिवार को कई बार जानकारी दी, लेकिन हर बार आरोपी माफी मांगकर दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन देते रहे। पांच जनवरी को आरोपियों ने कथित रूप से भावना की गला दबाकर हत्या कर दी और परिवार को यह कहकर सूचना दी कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। जब मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो उन्होंने भावना के गले पर चोट के निशान देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के आदर्श नगर के एक घर में लगी आग, 3 लोगों की मौके पर मौत























