Gautambudh Nagar: CM Yogi 900 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

Summary :

गौतमबुद्ध नगर को 900 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिनभर गौतमबुद्ध नगर में रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 900 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते यातायात विभाग की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर यातायातकर्मियों के साथ करीब 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

सीएम योगी जारचा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का लोकार्पण और जनसभा करेंगे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, वह शनिवार सुबह 10.15 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद सेक्टर-128 जेपी विशटाउन में बने हैलीपेड पर 10.55 बजे पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से सेक्टर-132 स्थित सीफी कंपनी पहुंचकर इसका लोकार्पण करेंगे। यहां डाटा सेंटर बनाया गया है। इसके बाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Kashi और Ayodhya के बाद अब Mathura की बारी : CM Yogi

इसके बाद कुछ दूरी पर स्थित एमएक्यू कंपनी के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से 12.40 बजे हेलीकॉप्टर से ग्रेनो स्थित एक्सपो मार्ट के लिए रवाना होंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग के जरिए शारदा अस्पताल के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दादरी जाएंगे, जहां अवाडा कंपनी का 1.5 गीगावाट मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग गीगा फैक्टरी का उद्घाटन और 5 गीगावाट इंटीग्रेटड सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का इकोटेक-16 में भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद जारचा में जनसभा और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुछ और कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह शाम 5.40 बजे हेलीकॉप्टर से हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.