Gorakhpur: CM योगी ने गोरखपुर के प्राणि उद्यान के बाड़े में बब्बर शेर व शेरनी का प्रवेश कराया

Summary :

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के बाड़े में बब्बर शेर ’भरत’ और शेरनी ’गौरी’ को प्रवेश कराया। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। Gorakhpur में बब्बर शेर व शेरनी का प्रवेश कराया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर(Gorakhpur) में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के बाड़े में बब्बर शेर ’भरत’ और शेरनी ’गौरी’ को प्रवेश कराया। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी।आधिकारिक बयान के अनुसार इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्रीन टनल एवं पक्षियों…

Gorakhpur

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के बाड़े में बब्बर शेर ’भरत’ और शेरनी ’गौरी’ को प्रवेश कराया। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी।

Gorakhpur में बब्बर शेर व शेरनी का प्रवेश कराया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर(Gorakhpur) में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के बाड़े में बब्बर शेर ’भरत’ और शेरनी ’गौरी’ को प्रवेश कराया। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गयी।आधिकारिक बयान के अनुसार इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्रीन टनल एवं पक्षियों के बाड़े का लोकार्पण भी किया। इन दोनों वन्यजीवों (शेर-शेरनी) को मई माह के अंतिम सप्ताह में इटावा लॉयन सफारी से लाया गया था। अब चिड़ियाघर आने वाले दर्शक बब्बर शेर के इस जोड़े को देखने का आनन्द उठा सकेंगे।

तेरह दिन में दूसरी बार गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे सीएम योगी, बब्बर शेर की  जोड़ी को बाड़े में कराया प्रवेश - Aaj Ki Khabar

Gorakhpur में योगी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्राणि उद्यान के निदेशक एवं डीएफओ से बब्बर शेर की इस जोड़े के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शेर के बाड़े के समीप हरिशंकरी पौध का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा तैल चित्रों का भी अवलोकन किया।प्राणि उद्यान के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गैंडों के जोड़े हरि और गौरी के बाड़े के पास पहुंचकर उन्हें चारा खिलाया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हिमालयन भालू ‘बिल्लू’ के बाड़े पर पहुंचकर उसे आवाज देकर बुलाया तथा आइसक्रीम, बर्फ का गोला और शहद खिलाया।

Cm Yogi Sent The Pair Of Babbar Lions To Crawl Inside The Enclosure At  Gorakhpur Zoo - Amar Ujala Hindi News Live - तस्वीरें:सीएम योगी ने कहा-  'चलो जाओ अंदर'...आवाज सुनते ही

उन्होंने प्राणि उद्यान के अन्य वन्यजीवों के बाड़ों का भी अवलोकन किया।प्राणि उद्यान भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी से लाए गए बाघ का नामकरण ‘शक्ति’ किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar