शादी का घर, दारोगा दूल्हा की बारात… लेकिन प्रेमी ने फिल्मी अंदाज में की दुल्हन से शादी, कुछ ही घंटों में पलटा रिश्ता

Summary :

Groom Cancels Baraat in Basti: शादी का घर और सभी रिश्तेदार खुशियों में शामिल हो गए थे लेकिन यूपी के बस्ती जिले से ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रेमी के आशिक के आगे दूल्हा  दरोगा बारात लेकर ही नहीं गए और प्रेमी ने अपनी प्रेमिका दुल्हन से एक फिल्मी अंदाज में शादी कर दी। बता दें कि प्रेमी ने दुल्हे दरोगा को बारात ले जाने से पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी। विस्तार से जानते है इस पूरे मामले के बारे में… Groom Cancels Baraat in Basti: दूल्हे…

Groom Cancels Baraat in Basti: शादी का घर और सभी रिश्तेदार खुशियों में शामिल हो गए थे लेकिन यूपी के बस्ती जिले से ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रेमी के आशिक के आगे दूल्हा  दरोगा बारात लेकर ही नहीं गए और प्रेमी ने अपनी प्रेमिका दुल्हन से एक फिल्मी अंदाज में शादी कर दी। बता दें कि प्रेमी ने दुल्हे दरोगा को बारात ले जाने से पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी। विस्तार से जानते है इस पूरे मामले के बारे में…

Groom Cancels Baraat in Basti: दूल्हे ने बारात ले जाने से मना कर दिया

Groom Cancels Baraat in Basti, UP
Groom Cancels Baraat in Basti, UP (Source: Social Media)

बारात निकलने के लिए तैयार थी दुल्हा भी शेरवानी पहनने के लिए उस क्षण का इंतजार कर रहा था तभी बारात निकलने से पहले प्रेमी दूल्हे के घर पर पहुंचा और धमकी देते हुए कहा कि बारात लेकर जाओगे तो अच्छे से वापस नहीं आओगे। प्रेमी की इस धमकी के बाद दूल्हा ने बारात ले जाने से मना कर दिया और दुल्हन की शादी फिर प्रेमी से करानी पड़ी। शादी की खुशियों के बीच बारात का इंतजार किया जा रहा था लेकिन कुछ ही समय में यह रिश्ता पलट गया।

सभी रिश्तेदार भी सन्न रह गए

20 अप्रैल को धूमधाम से शादी होनी थी लेकिन प्रेमी की धमकी के बाद बारात ना ले जाने का फैसला किया गया। बता दें कि घर वालों ने प्रेमी को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह मौके से फरार हो गया था। इस मामले की परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू कर दी थी लेकिन अब बारात दूल्हे दरोगा की नहीं प्रेमी की जानी थी। इस घटना के बाद सभी रिश्तेदार भी सन्न रह गए।

Daroga Groom Love Story: प्रेमी के आशिक के आगे हारे दरोगा

होटल ग्रीन वैली में दुल्हन पक्ष बारात का इंतजार कर रहे थे लेकिन प्रेमी ने पहले ही घर में दूल्हे को जान से मारने की धमकी दे दी थी इसलिए सुरक्षा कारणों के चलते दरोगा प्रेमी के आशिक के आगे हार गया और बारात ना ले  जाने का फैसला किया था। वहीं समाज के जवाब और लोक लाज के चलते दुल्हन पक्ष ने फैसला लेते हुए प्रेमी से शादी करा दी। वहीं दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि दूल्हा पक्ष की तरफ से तहरीर मिलती है, तो आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ: नाबालिग को बालिग कैदियों संग रखने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, अब यूपी सरकार देगी ₹5 लाख का हर्जाना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।