Guru Purnima: CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रयागराज में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Summary :

Guru Purnima: देशभर के कई राज्यों में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपने गुरुदेव, दादागुरु, स्वर्गीय महंत दिग्विजयनाथ और नाथ संप्रदाय के सभी गुरुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का विशेष भव्य अनुष्ठान सुबह से ही शुरू हो गया। प्रयागराज में उमड़ा सैलाब इस बीच, प्रयागराज में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब संगम घाट पर पूजा-अर्चना के लिए उमड़ा।…

Guru Purnima: देशभर के कई राज्यों में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपने गुरुदेव, दादागुरु, स्वर्गीय महंत दिग्विजयनाथ और नाथ संप्रदाय के सभी गुरुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का विशेष भव्य अनुष्ठान सुबह से ही शुरू हो गया।

प्रयागराज में उमड़ा सैलाब

इस बीच, प्रयागराज में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब संगम घाट पर पूजा-अर्चना के लिए उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र डुबकी लगाई। हजारों की संख्या में उमड़े भक्तों का मानना है कि गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान करने से शरीर के कष्ट दूर होते है। पवित्र डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की है।

गुरु पूर्णिमा की मान्यता

गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आज भारत, नेपाल, भूटान और कई जगहों पर हिंदू, बौद्ध और जैन समुदायों के लोक गुरु पूर्णिमा का पर्व मना रहे है। बता दें कि यह दिन महर्षि वेद व्यास के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने वेदों का संकलन किया और महाभारत की रचना की। उन्होंने आदि गुरु या मूल शिक्षक के रूप में एक स्थायी आध्यात्मिक विरासत छोड़ी, जिनकी शिक्षाएँ आज भी इन परंपराओं को आकार दे रही हैं।

ALSO READ: अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर से परेशान हैं : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।