Earthquake: Delhi-NCR में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता दर्ज

Summary :

Earthquake:दिल्ली में आज सुबह भूकंप के तेज झटके लगे है। बताया जा रहा है कि सुबह 9:05 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि लगभग 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए है।  रिक्टर स्केल पर भूकंप की 4.4 तीव्रता दर्ज की गई है। भूकंप के झटकों से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा और उत्तरप्रदेश की धरती कांप उठी। बताया जा रहा है कि हरियाणा के झज्जर में भूकंप का केंद्र था। 17 फरवरी को आया था भूकंप बता दें कि इससे पहले, 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे तेज…

Earthquake:दिल्ली में आज सुबह भूकंप के तेज झटके लगे है। बताया जा रहा है कि सुबह 9:05 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि लगभग 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए है।  रिक्टर स्केल पर भूकंप की 4.4 तीव्रता दर्ज की गई है। भूकंप के झटकों से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा और उत्तरप्रदेश की धरती कांप उठी। बताया जा रहा है कि हरियाणा के झज्जर में भूकंप का केंद्र था।

17 फरवरी को आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले, 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे तेज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आ गए। झटकों के बाद लोग ने तुरंत अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर गए और कुछ समय तक बाहर ही रुके रहे। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।