Breaking: एक और अतीक अहमद जैसा कांड! हरिद्वार में पेशी पर ले जा रहे बदमाश पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

Summary :

Haridwar Vinay Tyagi Attack: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने अतीक अहमद हत्याकांड की याद दिला दी है। दरअसल यहां के लक्सर क्षेत्र में  पुलिस काफिले पर अचानक हमला हो गया। यह घटना तब हुई, जब रुड़की जेल में बंद कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को कड़ी सुरक्षा के बीच लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। जैसे ही पुलिस वाहन लक्सर फ्लाईओवर के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल…

Haridwar Vinay Tyagi Attack: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने अतीक अहमद हत्याकांड की याद दिला दी है। दरअसल यहां के लक्सर क्षेत्र में  पुलिस काफिले पर अचानक हमला हो गया। यह घटना तब हुई, जब रुड़की जेल में बंद कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को कड़ी सुरक्षा के बीच लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। जैसे ही पुलिस वाहन लक्सर फ्लाईओवर के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।

Haridwar Vinay Tyagi Attack: फायरिंग में अपराधी और पुलिसकर्मी घायल

बदमाशों की फायरिंग में विनय त्यागी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा पुलिस काफिले में शामिल दो कांस्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गए। घटना के समय स्पेशल वन पुलिस बल अपराधी की सुरक्षा में तैनात था। फायरिंग के बाद पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद विनय त्यागी की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

Haridwar Vinay Tyagi Attack (Image- Social Media)
Haridwar Vinay Tyagi Attack (Image- Social Media)

Haridwar Gangster Firing: नाकेबंदी के बावजूद बदमाश फरार

इस हमले ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना से पहले इलाके में पुलिस की नाकेबंदी थी, फिर भी बदमाश हमला करने में सफल रहे और मौके से फरार हो गए। हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ की पुष्टि हुई। फ्लाईओवर और आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

Haridwar Firing News: पूरे जिले में हाई अलर्ट

घटना के बाद हरिद्वार जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने फरार हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली जा रही है और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग दिशाओं में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Haridwar Vinay Tyagi Attack (Image- Social Media)
Haridwar Vinay Tyagi Attack (Image- Social Media)

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे की वजह और बदमाशों की पहचान की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद कोर्ट पेशी के दौरान अपराधियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कैसे रहेंगे दिल्ली में..AQI 430 के पार, Visibility Zero, कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।