IRCTC Goa Tour Package: नए साल या क्रिसमस पर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए एक शानदार टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज में आपको गोवा घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी का यह एक शानदार और किफायती टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज का नाम “GOA DELIGHT” रखा गया है। यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है। इस पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें होटल में ठहराव और भोजन जैसी सभी सुविधाएं शामिल हैं। इस कारण यात्रियों को अलग-अलग चीजों के लिए बुकिंग करने की चिंता नहीं करनी होगी। आइए जानते हैं, इस टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल है।
IRCTC Goa Tour Package: IRCTC के सस्ते टूर पैकेज से घूमिए गोवा

- आईआरसीटीसी एक तरफ जहां ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग देश में स्थित पर्यटन और धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज निकालता है।
- वहीं, दूसरी तरफ हवाई टूर पैकेज भी लॉन्च करता है। इस साल आईआरसीटीसी लखनऊ से “GOA DELIGHT” नाम से हवाई टूर पैकेज निकाल रहा है।
Goa Tour Package Guide: कितने दिन का होगा टूर?
- यह पैकेज 03 रात एवं 04 दिन का है।
- जिसमें आपको नॉर्थ गोवा एवं साउथ गोवा के प्रमुख स्थलों पर घुमाया जाएगा।
- यह पैकेज दिनांक 24.01.2026 से 27.01.2026 तक चलाया जा रहा है।
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका

- इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से गोवा जाने एवं गोवा से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है।
- साथ ही खान-पान एवं ठहरने की व्यवस्था फोर स्टार होटल में की गई है।
- यात्रा के दौरान नॉर्थ गोवा एवं साउथ गोवा के प्रमुख स्थलों को देखने का मौका मिलेगा।
- जिसमें बीच, चर्च, फोर्ट एवं मांडोवी नदी का क्रूज़ आदि का घुमाया जाएगा।
Goa Tour Package in Budget: जानिए कितना होगा किराया

- इस टूर पैकेज में एक व्यक्ति का किराया रु53,700 निर्धारित किया गया है।
- अगर दो व्यक्ति एक साथ जाते हैं, तो उनका पूरा किराया रु40,500 रखा गया है।
- वहीं, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर किराया रु38,000 प्रति व्यक्ति होगा।
- अगर इस ट्रिप पर आपके साथ कोई बच्चा जाता है, तो बेड सहित उसका किराया रु31,800 होगा।
- जबकि बिना बेड के रु30,100 देने होगें।
इस तरह करें बुकिंग
आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर भी बुकिंग कराई जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App




