Uttarakhand में भारी बारिश, बद्रीनाथ मार्ग पर हुआ भूस्खलन

Summary :

Uttarakhand: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बता दें कि दिल्ली,हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इसी बीच उत्तराखंड में भी भारी बारिश और बादल फटने की घटना सामने आ रही है। भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिला के बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन हो गया है। दरकतें पहाडों से मलबा सड़क में आ गया है और अब मलबा हटाने और सड़को को खोलने का कार्य किया जा रहा है। रास्ते में फंसे लोग भूस्खलन से सड़क पर मलबा आ गया है और सड़क बंद हो गई…

Uttarakhand: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बता दें कि दिल्ली,हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इसी बीच उत्तराखंड में भी भारी बारिश और बादल फटने की घटना सामने आ रही है। भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग जिला के बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन हो गया है। दरकतें पहाडों से मलबा सड़क में आ गया है और अब मलबा हटाने और सड़को को खोलने का कार्य किया जा रहा है।

रास्ते में फंसे लोग

भूस्खलन से सड़क पर मलबा आ गया है और सड़क बंद हो गई है। इसी बीच उत्तारखंड की यात्रा कर रहे लोगों ने बताया कि वह लगभग चार घंटो से फंसे हुए है क्योंकि भूस्खलने से सड़क बंद हो गई है। दरकते पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरा है। मार्ग साफ करने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।

उत्तराखंड में भारी बारिश

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही राज्य में भारी बारिश के चलते शैक्षणिक संस्थानों को बंद करना का फैसला लिया गया है। बता दें कि 12वीं कक्षा तक के स्कूल को आज से बंद कर दिया गया है।

नंदगांव में फटा था बादल

उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदप्रयाग घाट के करीब मुख गांव के पास बादल फटने की खबर सामने आई थी। बादल फटने से हताहत नहीं हुआ है लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। बादल फटने के बाद SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य चलाया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read: Uttarakhand: चमोली जिला के पास मुख गांव में फटा बादल, SDRF की टीम रवाना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।