केदारनाथ धाम में Helicopter की इमरजेंसी लैंडिंग, पीछे का हिस्सा टूटा

Summary :

हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ धाम में संजीवनी हेली एंबुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, जिसमें हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा टूट गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में एम्स ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम थी, जो एक महिला मरीज की मदद के लिए पहुंची थी।

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में भक्तों का जनसागर उमड़ रहा है। लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए चार धाम यात्रा पर आ रहे है। इसी बीच केदारनाथ में Helicopter की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, इस दौरान हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा टूट गया है। बता दें कि यह संजीवनी हेली एंबुलेंस हेलीकॉप्टर ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ हेलीपैड की ओर आ रहा था। हेलीकॉप्टर में दो डॉक्टर भी सवार थे। गनीमत रही कि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा, हेलीकॉप्टर सवार बिलकुल सुरक्षित हैं।

राहुल चौबे का बयान

नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ धाम में एक मरीज को रेस्क्यू कराने पहुंची संजीवनी हेली एंबुलेंस की आपातकालीन लैंडिंग हुई। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया है। इस हेली में एम्स ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम भी सवार थी। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित दो डॉक्टर सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंची एक महिला श्रद्धालु सांस लेने में अधिक समस्या होने लगी। तबीयत बिगड़ने के दौरान राज्य सरकार की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी की मदद ली गई। हेली में एम्स से मेडिकल टीम भी साथ केदारनाथ पहुंच रही थी।

CM धामी ने सशस्त्र बलों के सम्मान में हल्द्वानी में किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

बता दें कि केदारनाथ के मुख्य हेलीपैड पर लैंडिंग से पहले ही हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आई थी। तकनीकी खराबी को ध्यान में रखते हुए पायलट ने हेलीपैड से ठीक पहले समतल स्थान पर हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई। पायलट की सूझबूझ से सफल लैंडिंग हुई। इस दौरान हेलीकॉप्टर के पीछे का हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस पूरे मामले की तकनीकी जांच डीजीसीए द्वारा की जाएगी और हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के बारे में जानकारी मिलेगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।