मुस्लिम भांजी की शादी में हिन्दू मामा ने लुटाया खजाना, हेलीकॉप्टर से करवाई विदाई

Summary :

भांजी की शादी में हिन्दू मामा ने दिखाया अनोखा प्यार, हेलीकॉप्टर से विदाई

मुजफ्फरनगर में एक ठाकुर मामा ने अपनी मुस्लिम भांजी की शादी में भात भरकर और सभी रस्में निभाकर सौहार्द की मिसाल पेश की। विदाई के लिए मामा ने हेलीकॉप्टर बुक कराकर भांजी को शाही अंदाज में विदा किया।

यूपी के मुज़फ्फरनगर से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर कुछ ऐसी वैसी नहीं बल्कि हिन्दू-मुस्लिम के बीच प्रेम को बता रहा है। अब यह फोटो लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। मामला है कि मुस्लिम भांजी की शादी जिसमें हिन्दू मामा ने बहुत खुशी के साथ भात भरा और शादी से जुड़ें तमाम रस्मों को भी निभाया। मामा ने अपनी मुंहबोली भांजी की शादी की विदाई तो ऐसी शानदार कारवाई की इसे हर कोई देखता रह गया। हाथी-घोड़े नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से भांजी की शाही विदाई कारवाई।

सौहार्द की मिसाल बनाया

बता दें कि यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर का है। जहां एक ठाकुर परिवार और मुस्लिम परिवार के बीच पिछले 3 सालों से अच्छा खासा रिश्ता रहा है। इन्हीं रिश्तों की कड़ी में मुस्लिम परिवार की एक लड़की को ठाकुर परिवार ने अपनी भांजी बताया और उसकी धूमधाम से शादी कारवाई। जिस शादी में ठाकुर परिवार ने मुस्लिम परिवार की बेटी का मामा बन सभी रस्मों में भाग लिया और बखूबी सभी रस्मों को निभाया भी। ठाकुर मामा मुस्लिम लड़की को अपनी मुंहबोली भांजी कहता और उसकी विदाई शाही तरह से करवा कर हिन्दू-मुस्लिम के बीच सौहार्द की मिसाल बनाया।

इतने लाख में बुक किया हेलीकॉप्टर

इतना ही नहीं यह शादी पूरे रीति-रिवाज और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुई। इस शादी में राहुल ने मामा का फर्ज निभाया और भात लेकर पहुंचे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी भांजी की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर भी बुक किया, जिसके लिए मामा ने करीब 5 लाख रुपये खर्च की थी।

शादी का सपना हुआ पूरा

मामा राहुल ने बताया कि मेरा सपना था कि मैं अपनी भांजी को हेलीकॉप्टर से विदा करूं। इसलिए मैंने गाजियाबाद से उसके लिए हेलीकॉप्टर बुक कराया। वहीं इस शाही शादी में मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक भी पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आज देश भर में हिन्दू-मुस्लिम के बीच लाइन खिंच रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी हमारे ठाकुर भाइयों ने दुनिया को आइना दिखाने का काम किया है।

Lucknow में भीख मांगते दिखे बच्चे तो होगी FIR, मंडलायुक्त के सख्त निर्देश

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।