Houthi विद्रोहियों ने 48 घंटे में तीसरी बार अमेरिकी पोत को बनाया निशाना

Summary :

हूती विद्रोहियों के हमले के बाद अमेरिकी सेना के हवाई हमले तेज

यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा कि ने उन्होंने पिछले 48 घंटों में तीसरी बार उत्तरी लाल सागर में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत को निशाना बनाया। ग्रुप ने यह दावा ऐसे समय में किया जब अमेरिकी सेना उसके खिलाफ हवाई हमले कर रही है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा, “हमने उत्तरी लाल सागर में यूएसएस हैरी ट्रूमैन विमानवाहक पोत को दो क्रूज मिसाइलों और दो ड्रोन से निशाना बनाया।”

Israeli Air Strike : हिजबुल्लाह प्रमुख को बनाया निशाना, हमास के नेटवर्क प्रमुख का भी खात्मा

अल-मसीरा टीवी का संचालन हूती ग्रुप करता है। सरिया ने यह भी कहा कि उनके ग्रुप ने लाल सागर में ‘एक अमेरिकी विध्वंसक जहाज पर एक क्रूज मिसाइल और चार ड्रोन दागकर” एक और हमला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रवक्ता ने हूती ठिकानों पर जारी अमेरिकी हवाई हमलों का जिक्र करते हुए कहा, “हम लाल सागर और अरब सागर में सभी शत्रुतापूर्ण ठिकानों को तब तक निशाना बनाना बंद नहीं करेंगे, जब तक कि हमारे देश के खिलाफ हमले बंद नहीं हो जाते।

अल-मसीरा टीवी के अनुसार, सोमवार को अमेरिकी सेना ने सना और लाल सागर के बंदरगाह शहर होदेदाह के आसपास के ठिकानों पर हवाई हमले किए। पिछले दो दिनों में, सना और हूती नियंत्रण वाले कई अन्य उत्तरी और पश्चिमी प्रांतों में अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने दर्जनों सैन्य स्थलों और आवासीय घरों को निशाना बनाया और बमबारी की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अतंरराष्ट्रीय शिपिंग लाइनों और जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमले बंद होने तक कार्रवाई जारी रखने की कसम खाई है। नवंबर 2023 से, हूती ग्रुप ने गाजा में इजरायली हमलों के विरोध में और फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लाल सागर में इजरायल से जुड़े जहाजों और इजरायली शहरों पर दर्जनों ड्रोन और रॉकेट हमले किए। बाद में यूएस और ब्रिटिश जहाजों निशाना बनाया जाने लगा। इस बीच यूएस-ब्रिटिश नौसेना गठबंधन ने हूती ग्रुप को रोकने के लिए हवाई हमले और मिसाइल हमले किए।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.