Huawei Prepares Return to India : चीनी टेक कंपनी Huawei एक बार फिर भारतीय बाजार में एंट्री की तैयारी करती दिख रही है। हाल ही में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर कंपनी के एक नए प्रोडक्ट का टीजर सामने आया है। टीजर में “Handy All-rounder” टैगलाइन के साथ “Coming Soon only on Flipkart” लिखा हुआ है, जिससे संकेत मिल रहा है कि कंपनी जल्द ही भारत में नया डिवाइस लॉन्च कर सकती है।
टीजर में दिखाई देने वाला सिल्हूट इस बात की ओर इशारा करता है कि यह डिवाइस संभवतः एक टैबलेट है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके नाम, कीमत या लॉन्च तारीख के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Huawei Prepares Return to India: Huawei MatePad 11.5 से जुड़ रहे कयास

इसी टीजर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर के यूजर ने साझा करते हुए कहा कि यह अपकमिंग डिवाइस कंपनी के Huawei MatePad 11.5 टैबलेट से मिलता-जुलता हो सकता है। यह टैबलेट पहले से ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है, इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी भारत में इसी मॉडल या इसके किसी नए वेरिएंट के साथ वापसी कर सकती है। Flipkart पर Huawei के लिए एक अलग ब्रांड पेज भी बनाया गया है, जहां फिलहाल सिर्फ “Launching Soon” का मैसेज दिखाई दे रहा है।
बड़े डिस्प्ले और दमदार बैटरी की उम्मीद
अगर Huawei MatePad 11.5 या इसी सीरीज का कोई टैबलेट भारत में लॉन्च होता है, तो इसमें लगभग 11.5 इंच का LCD डिस्प्ले मिलने की संभावना है। यह स्क्रीन 2K+ रिजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।
डिजाइन की बात करें तो इसमें पतली मेटल बॉडी देखने को मिल सकती है और इसका वजन करीब 500 ग्राम के आसपास बताया जाता है। इसके अलावा टैबलेट में लगभग 10,000mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
Huawei Prepares Return to India : कैमरा फीचर्स होंगे बेसिक

आमतौर पर टैबलेट में कैमरा प्रमुख आकर्षण नहीं होता और इसमें भी बेसिक कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। यह कैमरा मुख्य रूप से वीडियो कॉल, ऑनलाइन क्लास और डॉक्यूमेंट स्कैन जैसे कामों के लिए उपयोगी माना जाता है।
चार साल बाद भारतीय टैबलेट मार्केट में वापसी
बता दें, अगर यह भारत में लॉन्च होता है तो करीब 4 साल बाद भारतीय बाजार में इसकी वापसी होगी। इससे पहले कंपनी ने Huawei MatePad T8 को सितंबर 2020 में भारत में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 9,999 रुपये थी।
टेक टिप्स्टर संजु चौधरी का दावा है कि कंपनी भारत में सिर्फ टैबलेट ही नहीं बल्कि अन्य प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है। इनमें स्मार्टफोन, TWS ईयरबड्स, लैपटॉप और स्मार्टबैंड जैसे डिवाइस शामिल हो सकते हैं। हालांकि इन संभावित लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें – क्या डाटा हो जाएगा महंगा? ऐसा होता है तो 95 करोड़ इंटरनेट यूजर्स आएंगे लपेटे में























