क्या डाटा हो जाएगा महंगा? ऐसा होता है तो 95 करोड़ इंटरनेट यूजर्स आएंगे लपेटे में

Summary :

Tax on Internet : आजकल इंटरनेट सभी की जरूरत बन गई है। बिना इंटरनेट के सांसे रुक जाती हैं। मगर यह खबर यूजर्स को परेशान कर सकती है। अगर आप रोजाना मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करते हैं वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो आने वाले समय में इसके लिए आपको थोड़ा ज्यादा पैसा चुकाना पड़ सकता है. दरअसल, सरकार मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नया टैक्स लगाने की संभावना पर विचार कर रही है. फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर Department of Telecommunications (DoT)…

Tax on Internet : आजकल इंटरनेट सभी की जरूरत बन गई है। बिना इंटरनेट के सांसे रुक जाती हैं। मगर यह खबर यूजर्स को परेशान कर सकती है। अगर आप रोजाना मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करते हैं वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो आने वाले समय में इसके लिए आपको थोड़ा ज्यादा पैसा चुकाना पड़ सकता है.

दरअसल, सरकार मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नया टैक्स लगाने की संभावना पर विचार कर रही है. फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर Department of Telecommunications (DoT) से स्टडी करने को कहा गया है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि डाटा महंगा हो सकता है।

मोबाइल डेटा पर टैक्स का प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार मोबाइल डेटा के उपयोग पर टैक्स लगाने के विकल्प को देख रही है. इसके लिए Department of Telecommunications (DoT) से कहा गया है कि वह इस बात की जांच करे कि क्या डेटा इस्तेमाल पर टैक्स लगाया जा सकता है और अगर लगाया जाए तो उसका तरीका क्या हो सकता है.

95 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर्स

बता दें भारत में 95 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर्स हैं। जिसमें 57 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों से हैं। यह एक बड़ी संख्या है। बताया जा रहा है कि हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर की एक रिव्यू मीटिंग के दौरान यह मुद्दा सामने आया था. इसके बाद DoT को निर्देश दिया गया कि वह इस प्रस्ताव का विस्तृत अध्ययन करे और यह बताए कि डेटा पर टैक्स लगाने का मॉडल कैसे काम कर सकता है.

1 रुपये प्रति GB टैक्स का ऑप्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार जिस विकल्प पर चर्चा हो रही है, उसमें मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर 1 रुपये प्रति GB तक का टैक्स लगाया जा सकता है. अगर ऐसा लागू होता है तो हर बार जब कोई यूजर डेटा इस्तेमाल करेगा, तो उसके साथ यह अतिरिक्त चार्ज भी जुड़ सकता है.

यह भी पढ़ें – 7,200mAh बैटरी, टर्बो चिपसेट और शानदार फीचर के साथ लॉन्च हुआ iQOO Z11x, जानें कीमत

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।