ग्रेटर नोएडा के एक मूर्ति के पास बने जेप्टो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के वेयरहाउस में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद मौके के लिए तुरंत फायर विभाग ने गाड़ियों को रवाना किया। मौके पर पहुंची पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वेयर हाउस में लगी आग का वीडियो आसपास में रह रहे हाईराइज सोसायटी के लोगों ने बना लिया था जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
- जेप्टो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के वेयरहाउस में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई
- मौके के लिए तुरंत फायर विभाग ने गाड़ियों को रवाना किया
- मौके पर पहुंची पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया
- फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है
मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पंचशील ग्रीन 1 सोसायटी के पास जेप्टो कंपनी के वेयर हाउस में आग लगी थी। आग लगने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुट गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद है जो इसकी जांच करेगी। आग काफी ज्यादा भीषण हो गई थी। इसलिए एहतियात के तौर पर आसपास की कंपनियों को भी खाली कराया गया। इन कंपनियों को खाली करवा कर सभी को बहार निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।
वेयर हाउस में रखा लाखों का सामान जलकर राख
बताया जा रहा है कि वेयर हाउस में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। ये पूरी घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है। फायर विभाग के सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत जेप्टो के स्टोर में लगी आग को फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों की मदद से बुझाया गया। धुआं बहुत अधिक था। जेसीबी की मदद से टिन शेड को हटाया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंची गाड़ियों ने काबू पर पा लिया है। इस आगजनी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



